Home Kurukshetra News प्रेरणा के संस्थापक एवं साहित्यकार डा. जय भगवान सिंगला को अंतर्राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन में किया गया सम्मानित

प्रेरणा के संस्थापक एवं साहित्यकार डा. जय भगवान सिंगला को अंतर्राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन में किया गया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

वृद्धाश्रम वरदान या अभिशाप विष्य पर अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सम्मेलन का आयोजन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । प्रेरणा संस्था एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक तथा नगर के प्रमुख समाजसेवी, साहित्यकार एवं कवि डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि उन्हें इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य सम्मेलन में जहां मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का अवसर मिला वहीं सम्मान के साथ राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय कवियों को सुनने का भी मौका मिला। डा. सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम वरदान या अभिशाप विष्य पर अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस गोष्ठी में भारतीय एवं विदेशी 45 प्रतिष्ठित कवि शामिल हुए। इस काव्य गोष्ठी में भाग लेते हुए डा. सिंगला ने सभी देश विदेश के कवियों का अभिनंदन किया।

इस गोष्ठी सम्मेलन के मुख्य आयोजक डा. बनवारी लाल जाजोदिया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पिछले लगभग 21 वर्षों से प्रेरणा वृद्धाश्रम का डा. जय भगवान सिंगला द्वारा संचालन किया जा रहा है तथा इस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं के कारण पांच सितारा वृद्धाश्रम कहा जाता है। डा. सिंगला अति व्यस्त होने के बावजूद साहित्य क्षेत्र में भी काफी काम कर रहे हैं। डा. सिंगला ने भी सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी कविता की शुरुआत में कहा कि वृद्धाश्रम नहीं होता कोई ईंट और गारे का मकान, यह वह घर है जहां मिलता है अपने से ठुकराए वृद्धों को भरपूर सम्मान। इस गोष्ठी में 45 प्रतिष्ठित कवियों ने भाग लिया एवं सब की रचनाएं अति भावपूर्ण थी। उनकी अभिव्यक्ति से यह पता चला कि वृद्धाश्रम आज के युग के आवश्यकता बन चुके हैं और यह अभिशाप नहीं बल्कि वृद्धों के लिए वरदान हैं। करीब 4 घंटे तक चली इस काव्य गोष्ठी की देश-विदेश में बहुत सराहना हुई।

काव्य गोष्ठी में नीति अग्निहोत्री, रानी नारंग, शोभा रानी तिवारी, मीना अग्रवाल, संतोष तोषनीवाल, शेषनारायण चौहान बेंगलूर, राजकुमार हांडा, स्नेह नेमा, शिशिर देसाई, अशोक कुमार गर्ग, प्रो. शुभकुमार वर्णवाल मधुबनी बिहार, डा. जवाहर लाल गर्ग, डेजी कोशिक दिल्ली गुरूग्राम, डा. अंजुल कंसल कनुप्रिया, डा. अजीत कुमार जैन आगरा, जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू नेपाल, निर्मल सिंघल, आशा जाकड़, डा. राज गोस्वामी दतिया, दिनेन्द्र दास साहेब बालोद छत्तीसगढ़, भानुप्रताप इंदौर, अशोक द्विवेदी, रशीद अहमद शेख, मनीराम शर्मा दतिया, डा. बनवारीलाल जाजोदिया, सोनल शर्मा सीकर, डा. बरखा बंसल भरतपुर, पूरनचंद शर्मा दतिया, डा. शिरोमणि माथुर, मोहन त्रिपाठी गुजरात, डा. विजय लक्ष्मी अनु आगरा, राजेश रामनगीना, डा. अरविन्द श्रीवास्तव असीम दतिया, डा. रामस्वरूप साहू मुंबई, हुकुमचंद कटारिया आदर्श सनावद, चंद्रकला जैन चंडीगढ़, हंसा मेहता, सुनील मुसाफिर, महेंद्र शर्मा, डा. जयभगवान सिंगला, डा. बिनोद कुमार हॅसौड़ा दरभंगा, अनिल वर्मा अलीगढ़, ललितसिंह ठाकुर छत्तीसगढ़, डा. नूतन जैन आगरा, पूजा कोशिक गुरुग्राम इत्यादि ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?