Home Kurukshetra News हरियाणा जाट महासभा ने दिया किसान आंदोलन व भारत बंद को पूर्ण समर्थन

हरियाणा जाट महासभा ने दिया किसान आंदोलन व भारत बंद को पूर्ण समर्थन

by ND HINDUSTAN
0 comment

सरकार किसानों को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुली हुई है : प्रदीप हुड्डा

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक, 8 दिसंबर। किसान आंदोलन के चलते आज  हरियाणा जाट महासभा ने किसानों को पूरा समर्थन और भारत बंद करने का पूरा समर्थन किया और पंजाब से आ रहे किसानों का हौंसला बढ़ाया। इससे पहले भी पिपली में किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया था। इस अवसर पर हरियाणा जाट महासभा के  प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने कहा कि भारत के कुछ बड़े बड़े उद्योगपति, पूंजीपति व सरकार मिलकर किसानों के खिलाफ उनको बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। वे इन काले कानूनों के जरिए किसानों का दमन करना चाहते हैं। यह वही अन्नदाता किसान हैं जिन्होंने कोरोना के दौरान या कभी भी कोई आपदा देश व प्रदेश में आई हो उस वक़्त लाखों टन राशन पूरे देश में फ्री में बांटा तथा समाज मे किसी को कोई कमी नहीं आने दी।

हुड्डा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की सारी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है।अगर किसान खुशहाल नही होगा तो देश भी खुशहाल नही हो सकता। अगर इन काले कानूनों के तहत किसानों को मार दिया जायेगा तो आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जायेगी। सोने की चिड़िया कहलाने वाला यह भारत देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा और फिर से गुलामी की जंजीरों में जकड़ जाएगा। इस अवसर पर विनोद देशवाल ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया व बताया कि जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं। वे  हरसंभव किसानों की मदद कर रहे हैं।

 राजीव सांगवान ने कहा कि भारत सरकार काले कानून लाकर हर वर्ग को अपनी जेब में रखना चाहती है। इसी के तहत उसने देश के कई कानूनों को तोड़-मरोड़ कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। अब समय आ गया है कि सभी मिलकर इनका विरोध करें तथा सरकार को पीछे हटायें। इस अवसर पर करतार दहिया, डॉ राजकुमार, पहलवान पवन हुड्डा, राज सिंह देशवाल, बसन्त कुमार, करतार राठी, पंकज पंवार, विनोदपाल सरपंच, सतीश कुमार, जयपाल सिंह, रणबीर सिंह व सुरेंद्र हुड्डा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?