चंडीगढ़। अब गांवों के जोहड़ आकर्षक बन कर गांवों की शोभा बढ़ाने जा रहे हैं। सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अमृत सरोवर मिशन के तहत नूंह ब्लॉक के गांव मालब में तालाब का निर्माण कराया है। यह तालाब अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। अगले कुछ दिनों में नूंह जिले में इस तरह के 7 और तालाब तैयार हो जाएंगे।राज्य के सैंकड़ों गांवों की सूरत पिछले वर्ष में बदली है और अगले चरण में राज्य के सैंकड़ों अन्य गावों को इसी तरह सुंदर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।