Home haryana भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बन आर पी सिंह आतंकवादी की रिहाई की मांग न करें: वीरेश शांडिल्य

भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बन आर पी सिंह आतंकवादी की रिहाई की मांग न करें: वीरेश शांडिल्य

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भाजपा प्रवक्ता बनकर आतंकवादी देवेंद्र सिंह भुल्लर की रिहाई की मांग न करें क्योंकि भाजपा पार्टी कभी भी देशद्रोहियों, आतंकवादियों को संरक्षण नहीं देती। वीरेश शांडिल्य आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शांडिल्य ने कहा कि 1993 में दिल्ली में आरडीएक्स लगाकर हमला करने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाला व खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र सिंह भुल्लर ने निर्दोष कमांडो को मौत के घाट उतारा था और मनींदरजीत सिंह  भी उसमें बुरी तरह घायल हुए थे। ऐसे आतंकवादी को जिनके संबंध आईएसआई व पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ है आर पी सिंह ने भाजपा का नाम लेकर उस आतंकवादी की रिहाई की मांग कर भाजपा को बदनाम किया है।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की हैसियत से ब्यान देने वाले आर पी सिंह को न केवल भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाए बल्कि पार्टी से भी आर पी सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि शायद आर पी सिंह को यह ज्ञान नहीं कि आतंकवादियों व देशद्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता। वह तो देश की एकता व अखंडता को खंडित करने के लिए निर्दोषों की हत्याएं करते हैं, उन पर आरडीएक्स लगाकर ब्लास्ट करते हैं।

वहीं शांडिल्य ने कहा कि दुख की बात है कि आर पी सिंह ने यह भी कहा कि हयूमन राइट डे पर काली पगड़ी बांध कर आतंकवादी भुल्लर की रिहाई की मांग करेंगे जबकि एक आतंकवादी के लिए काली पगड़ी बांधकर विरोध करने की बात कहने वाले यह भूल गए कि पगड़ी सिखों का सबसे बड़ा सम्मान है जो पगड़ी दसवें गुरू की बख्शीश है। उसे आतंकवादी की रिहाई के लिए इस्तेमाल करना दसवीं पातशाही गुरू गोविंद सिंह का अपमान है। देश के सिख समाज को भी आर पी सिंह के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। शांडिल्य ने कहा कि आर पी सिंह यह भी भूल गए कि दसवें गुरू ने अपना सब कुछ कुर्बान किया लेकिन मुगलों के आगे सिर नहीं झुकाया। आतंकवादी भुल्लर का अमृतसर अस्पताल में ईलाज चलना भी पंजाब के लिए खतरा क्योंकि चाहे भुल्लर हो या हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा हो या बलवंत सिंह राजोवाना इन सभी के तार पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े हैं। उन्होंने इसका सबसे बड़ा सबूत पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे, बब्बर खालसा के आतंकवादी जगतार सिंह हवारा 109 फुट की सुरंग चंडीगढ़ बुडैल जेल में बनाकर फरार हो गया था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?