Home Kurukshetra News देश की संस्कृति और शिल्प कला का केंद्र बना अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मंच

देश की संस्कृति और शिल्प कला का केंद्र बना अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मंच

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रशासन द्वारा महोत्सव के दौरान किए गए है पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मंच देश की संस्कृति और शिल्पकला का मुख्य केन्द्र बन चुका है। इस महोत्सव के मंच पर विभिन्न राज्यों की शिल्पकला और लोक संस्कृति को सहजता से देखा जा सकता है। इस अनोखे संगम से ब्रह्मसरोवर की फिजा भी महक उठी है। यह महक देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है और इस महक से रोजाना हजारों लोग ब्रह्मसरोवर के तट पर खिंचे चले आते है। अहम पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 48 कोस के 164 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल के साथ-साथ कई अन्य राज्यों की लोक संस्कृति इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देखने को मिल रही है। जब इन लोक कलाकारों द्वारा ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर अपनी प्रस्तुति दी जाती है तो वहां पर देखने वाले पर्यटक अपने पैरों पर थिरकने को मजबूर हो जाते है। ऐसी अद्भुत संगीतमय लोक संस्कृति, इस महोत्सव में आने वाले सभी पर्यटकों के मन का रिझाने का काम कर रही है।

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शिल्प और सरस मेला जहां 24 दिसंबर तक चलेगा, वहीं इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेंगे। इन मुख्य कार्यक्रमों में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, दीपोत्सव, वैश्विक गीता पाठ, संत सम्मेलन, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के मुख्य कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे। यह कार्यक्रम 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जारी रहेंगे। इस मुख्य मंच पर सुबह और सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव में सांध्यकालीन कार्यक्रम करीब 6 बजे शुरू होंगे। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?