श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.),कुरुक्षेत्र द्वारा रविवार रात्रि खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और महासचिव रमेश शर्मा ने बताया कि आयोजक सुभाष गुप्ता परिवार ने श्याम पूजन किया। गौरी-गणेश पूजन और माँ सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक हर्ष गोयल ने श्याम भजनों से समां बांधा। साथ ही हनुमान जी के भी भजन सुनाए गए। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। भक्तों ने हिलमिल कर उत्सव मनाया है,बस कमी आपकी श्याम आ जाइये …., आ गया खाटू वाला…., थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ…, हर ग्यारस की ग्यारस तुमसे मुलाकात हो जाए, तुम सामने बैठे हो थोड़ी बात हो जाए…., दिल की पतंग में सांवरे और देता हरदम सांवरे इत्यादि पर श्रद्धालु खूब झूमे।
संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि वे मंदिर विस्तार हेतु करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सहयोग करें। श्याम गाथा में बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है, उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा,उपाध्यक्ष अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चोपड़ा व राजेश मौदगिल, एल डी कंबोज, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा,अशोक शर्मा,राकेश चौहान,अशोक अरोड़ा, लवकेश शर्मा, विजय गुलाटी, डा.प्रवीण शर्मा,सुरेन्द्र काठपाल,अनिरुद्ध,ललित अत्री,विनय गुप्ता,गणेश दास गर्ग,रामकुमार गर्ग,विनोद गुप्ता और प्रमोद गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।