Home Ambala News  शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की वजह से आज हम आजाद हैं, अम्बाला छावनी में स्थापित उनकी प्रतिमा हमें प्रेरणा देती है : भाजपा नेता कपिल विज

 शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की वजह से आज हम आजाद हैं, अम्बाला छावनी में स्थापित उनकी प्रतिमा हमें प्रेरणा देती है : भाजपा नेता कपिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर एसडीएम कार्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज अम्बाला छावनी एसडीएम आफिस पर स्थित भगत सिंह जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प आर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता श्री कपिल विज ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की वजह से आज हम आजाद हैं। उन्होंने कहा हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित की गई है जोकि हम सभी को प्रेरणा देती है। भगत सिंह जी ने देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी और अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा आज के दिन हम सभी को अपने बच्चों को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में बताना चाहिए कि कैसे उन्होंने देश के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।

इस अवसर पर अम्बाला छावनी एसडीएम श्री विनेश ने भगत सिंह जी के जीवन के बारे सभी को जानकारी दी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया व श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, विजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, संजीव अत्री, बलकेश वत्स, रमन छतवाल, विकास, डा. दिनेश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?