Home Kurukshetra News बीबीएमबी कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया रोष प्रदर्शन

बीबीएमबी कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया रोष प्रदर्शन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 10 दिसंबर। अपनी मांगों को लेकर भाखड़ा पावर एम्पलाईज यूनियन के कर्मचारियों ने बीबीएमबी परिसर में थाली बाजकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान प्रमोद कुमार तथा सचिव इंजि. चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए और लंबित पड़ी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हाऊस एलॉटमैंट में हो रही देरी पर कर्मचारियों में काफी रोष है। 
कर्मचारियों ने मैनेजमैंट के खिलाफ थाली बजाकर रोष प्रकट किया व चेतावनी दी कि यदि जल्दी उनकी मांगों का समाधान नही किया गया तो कर्मचारियों को मजबूरन बड़ा रोष प्रदर्शन करना पडेगा जिसकी जिम्मेवारी मैनेजमैंट की होगी। रोष प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र की इंटक से संबंधित सभी यूनियनें शामिल होंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से यूनियन के वरिष्ठ नेता सुरेश कौशिक, सतपाल सैनी, बलराज शर्मा, विजेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर सिंह, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, पाल सिंह, देशराज, सुमित कुमार, दिनेश कुमार, निर्मला देवी व कैलाश कौर उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?