Home Kurukshetra News शुद्ध के लिए युद्ध-नमकीन, रिफाइंड पामोलिन ऑयल एवंकाउ मिल्क के नमूने, 72 किलो मिलावटी मिल्क केक किया नष्ट

शुद्ध के लिए युद्ध-नमकीन, रिफाइंड पामोलिन ऑयल एवंकाउ मिल्क के नमूने, 72 किलो मिलावटी मिल्क केक किया नष्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर, 10 दिसंबर। जिला प्रशासन की ओर से 26 अक्टूबर से चलाए जा रहे ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। खाद्य निरीक्षकों की टीमों ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमकीन, रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल एवं काउ मिल्क के नमूने लिए और 72 किलो मिलावटी मिल्क केक नष्ट कराया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) एवं अभियान के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जिला जयपुर द्वितीय की टीम ने गुरुवार को सांगानेर स्थित मैसर्स श्रीजी एंटरप्राइजेज टेंपो स्टैंड पर कार्रवाई की। मौके पर लगभग 72 किलो मिलावटी मिल्क केक पाया गया जिसका खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत एक नमूना लिया गया। शेष मिल्क केक को नष्ट कराया गया। इसी प्रतिष्ठान से नमकीन का भी एक नमूना लिया गया।

उन्होंने बताया कि जयपुर प्रथम की टीम ने वैशाली नगर स्थित मैसर्स बर्गर फार्म इंडिया प्रा. लिमिटेड से रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल का नमूना लिया तथा वैशाली नगर स्थित मैसर्स वियोम फूड क्रप्ट प्रा. लिमिटेड से काउ मिल्क के नमूने लेकर कार्यवाही की जा रही है। अशोक कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की सुनिश्चितता के लिए चार टीमों का गठन किया है। साथ ही जिला स्तरीय प्रबन्ध समिति का भी गठन किया गया है।

यह समिति जांच दलों द्वारा की गई कार्यवाही, दर्ज एफआईआर सहित इसके सभी पक्षों की समीक्षा करेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत दूध से बने उत्पादों को जैसे- मावा, पनीर, अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच, आटा-बेसन, खाद्य तेल एवं घी, सूखे मेवे, मसाले, बाट एवं माप की जांच को प्राथमिकता दी जायेगी। जांच दलों में उपखण्ड अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विधिक-माप विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का एक संयुक्त दल बनाया गया है। 

इस दल द्वारा खाद्य पदार्थों का समय पर निरीक्षण कर नमूना लिया जायेगा एवं नमूनों की फूड टेस्टिंग लैब में जांच करवाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मिलावटखोरों की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम नम्बर भी जारी किये गये है, जिसके अंतर्गत कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम नम्बर 0141-2204475, सी.एम.एच.ओ. प्रथम 0141-2605858, सी.एम.एच.ओ. द्वितीय 0141-2603426, पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर  0141-2388435, 0141- 2388436 पर सूचना दी जा सकती है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?