रोल माडल टीचर डा.मीनाक्षी शर्मा ने किया राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल लुखी में संबोधित
12वीं कक्षा में टॉपर रही नेहा और दसवीं कक्षा में टॉपर रही नैंसी को किया गया सम्मानित
न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में आज गांव लुखी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं की रोल मॉडल के साथ मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर राजकीय विद्यालय में रोल मॉडल के रूप में डॉ. मीनाक्षी शर्मा को आमंत्रित किया गया। वे बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं धर्मजीवी कालेज ऑफ एजूकेशन वी में दे रही हैं। उन्होंने अपना सत्ताइस वर्ष का शैक्षिक अनुभव सांझा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए,ताकि जीवन में सफलता हासिल करने के साथ एक अच्छे नागरिक के रुप में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका भी निभा सके।
उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए अनुशासित होना बेहद जरुरी है। अनुशासन में रहकर ही व्यक्ति कुछ बेहतर करने की ओर अग्रसर होता हैं।आज देश की बेटियां शिक्षा,खेल,राजनीति और अन्य क्षेत्रों में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। 30 साल पहले उन्होंने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत के साथ अपनी पढ़ाई को जारी रखा और केवल घरेलू कार्य और चुल्हे चौके तक सीमित नहीं रहीं और विवाह के बाद स्नातक,स्नातकोत्तर और एमफिल और एमएड के साथ पीएचडी की डिग्री हासिल की। अगर सिर्फ घर तक ही सीमित रहती तो आज रोल मॉडल के रूप में यहां नहीं होती। विद्यालय की प्राचार्या अलका छाबड़ा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही 12वीं कक्षा में टॉपर रही नेहा और दसवीं कक्षा में टॉपर रही नैंसी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या ने कहा हमें डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा बताए गए सुझावों पर अमल करना चाहिए और उन्होंने शिक्षा के बारे में जो कुछ भी कहा उसका अनुसरण करना जरूरी है तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं ।इस मौके पर स्कूल के अध्यापक सुनिल कुमार, ईश्वर ला, रमेश कुमार, मेघनाथ शर्मा, दिलेर सिंह , बलबीर कुमार, अमित रोहिल्ला सुरेश, पीटीआई संजय, सुमन नरूला, वीनू मदान, सोनिया, और सीएमसी प्रधान संजय गुप्ता, आंगनबाड़ी वर्कर वह एएनएमआदि मौजूद रहे।