Home Kurukshetra News कलयुग में बस एक सहारा है, खाटू वाला श्याम हमारा है पर झूमे श्याम प्रेमी…भजन पर झूमे श्यामप्रेमी

कलयुग में बस एक सहारा है, खाटू वाला श्याम हमारा है पर झूमे श्याम प्रेमी…भजन पर झूमे श्यामप्रेमी

by ND HINDUSTAN
0 comment

समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 505वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा बुधवार सांय सैक्टर 2 में 505वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि आयोजक कपिल गर्ग-भावना गर्ग परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाए जिस पर मौजूद श्याम प्रेमीयों ने ताली बजाकर साथ दिया। साप्ताहिक श्री श्याम ताली कीर्तन प्रत्येक मंगलवार सांय 7 से रात्रि 9 बजे तक सलारपुर रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया जाता है साथ ही अन्य स्थानों और मंदिरों में भी ताली कीर्तन व भव्य श्याम संकीर्तन किए जाते हैं।

कलयुग में बस एक सहारा है, खाटू वाला श्याम हमारा है…, पलकें ही पलकें बिछाएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे…, आ गया खाटू वाला…, थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ…, खाटू वाले श्याम बिहारी, कलिकाल में है महिमा तुम्हारी… और दिल की पतंग में सांवरे…, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ… इत्यादि पर श्रद्धालु खूब झूमे। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनोंदिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है,जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके। श्याम आरती में गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, पंकज सिंगला, योगेंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शिवम अरोड़ा, अनिल मित्तल, अनुज सिंगला, लविश, कविता गोयल, सोनिया गुप्ता और गीता रानी सहित अन्य शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?