Home Kurukshetra News भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा.संजय शर्मा की धर्मपत्नी डा.वंदना शर्मा होंगी अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा.संजय शर्मा की धर्मपत्नी डा.वंदना शर्मा होंगी अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवार

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा ने उम्मीदवारी की घोषणा,समर्थकों में उत्साह,डा.संजय शर्मा ने जताया सीएम और संगठन का आभार

डा.संजय संगठन के प्रति वफादारी का भारतीय जनता पार्टी ने दिया पुरस्कार

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला,13 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. वंदना शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। डॉ वंदना शर्मा जी को मेयर प्रत्याशी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सांसद एवं सहप्रभारी अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, गृहमंत्री अनिल विज, सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, सहप्रभारी रेनु गुप्ता, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक असीम गोयल, जिला अध्यक्ष राजेश बतौर का धन्यवाद किया। साल 2014 और 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार थे। उनकी टिकट कटने के बाद भी संगठन के प्रति आस्था का सम्मान भाजपा ने उनकी धर्मपत्नी डा.वंदना शर्मा को मेयर पद का उम्मीदवार कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?