Home haryana हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांढी ने कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्षों, दो महामंत्रियों सहित अन्य पदों पर पदाधिकारी किए नियुक्त 

किसान मोर्चा का मीडिया प्रमुख विजय यादव को बनाया गया

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी ने कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें उन्होंने 8 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और आठ सचिवों के अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। 
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व गुरुग्राम से बेगराज यादव, सोनीपत से फूल खर्ब, करनाल से अत्तर सिंह संधू, कुरूक्षेत्र से मंदीप वर्क, फरीदाबाद से बलदेव अलावलपुर, अंबाला से जसमेर राणा, सिरसा से शिशपाल कम्बोज और यमुनानगर से आन्नद गुज्जर को दिया है। प्रदेश महामंत्री के पद पर गुरुग्राम से विरेन्द्र यादव और सोनीपत से सुनील वत्स को नियुक्त किया है। इसी तरह प्रदेश सचिव का दायित्व रोहतक से तकदीर अहलावत, झज्जर से अमित शर्मा, हिसार से देव प्रशांत, करनाल से दीपक चौहान, गुरुग्राम से रविन्द्र खटाना, पंचकूला से एडवोकेट गगन चौधरी, फतेहाबाद से भवानी सिंह, करनाल की मंजू सुमीत नरवाल को दिया है। 

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मांढी ने जींद निवासी अरूण शर्मा को कोषाध्यक्ष और करनाल निवासी राज कुमार भार्गव को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी रेवाड़ी निवासी बलजीत यादव और सह-कार्यालय सचिव यमुनानगर के सचिन गुर्जर और गुरुग्राम के महेश दहिया को दी है। प्रदेश मीडिया प्रमुख गुरुग्राम के विजय यादव को बनाया है। प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व भिवानी के सुनील लाठर को मिला है। प्रदेश आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी फरीदाबाद के पंकज सिंगला को मिली है।

बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बागवानी प्रकल्प में पलवल के डा. बीएस सहरावत को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया है। मत्स्य पालन प्रकल्प में प्रदेश समन्वयक चरखी दादरी के डा. राजेन्द्र सांगवान, प्राकृतिक कृषि प्रदेश प्रकल्प समन्वयक नूंह के वीरपाल कालीयका, केंद्र/प्रदेश कृषि योजना प्रकल्प प्रदेश समन्वयक फरीदाबाद के मनीष राघव तथा कृषि आदान प्रकल्प प्रदेश समन्वयक गुरुग्राम के सुन्दर लाल यादव को बनाया है। इसी तरह कृषि विपणन प्रकल्प प्रदेश समन्वयक पानीपत निवासी रिषीपाल गुर्जर, पशुपालन अनुसंधान प्रकल्प प्रदेश समन्वयक रोहतक निवासी सुमित हुड्डा, एफपीओ प्रदेश समन्वयक जींद निवासी संदीप लोहान, अनुसंधान और नीति प्रकल्प प्रदेश समन्वयक पानीपत निवासी कृष्ण आर्य और अन्न अनुसंधान प्रकल्प प्रदेश समन्वयक का दायित्व गुरुग्राम निवासी राव रणधीर सिंह को दिया है।  

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव काम्बोज ने की कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव काम्बोज ने भी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर कार्यकारिणी का गठन किया है। काम्बोज ने उपाध्यक्ष का दायित्व श्याम सुंदर कारगवाल गुरुग्राम, नरेश सैन पंचकूला, डा. विनोद स्वामी सिरसा, रमेश पाल नोणी अंबाला, शारदा यादव रेवाड़ी, नंद किशोर बघेल पलवल, रत्न सैनी हिसार, नीरज प्रजापति झज्जर को दिया है। महामंत्री का दायित्व फरीदाबाद निवासी रामेश्वर प्रजापति, कैथल निवासी देवेन्द्र पांचाल को मिला है। वहीं सचिव के पद पर जींद निवासी मुकेश राठौर, सोनीपत निवासी प्रिंस धनवाल और गुरुग्राम निवासी प्रेमचंद मोर्य, कर्म सिंह (बिट्टू) अंबाला, फकरूदीन नूंह, चेयरमैन बक्सी सैनी दादरी, अशोक कुमार भिवानी, सरिता जांगिड़ महेन्द्रगढ़ को नियुक्त किया है। गुरुग्राम निवासी सज्जन यादव को कोषाध्यक्ष, पानीपत निवासी राजबीर आर्य को मीडिया प्रभारी, राकेश गौतम कुरूक्षेत्र को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, संदीप वर्मा यमुनानगर को सोशल मीडिया प्रमुख, रितेश कुमार गुरुग्राम को आईटी प्रमुख नियुक्त किया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?