Home Kurukshetra News श्रीराम लला दर्शन के लिए कार सेवकों का दल अयोध्या रवाना

श्रीराम लला दर्शन के लिए कार सेवकों का दल अयोध्या रवाना

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जगाधरी। अयोध्या में श्रीराम लला दर्शन के लिए यमुनानगर जिले के कार सेवकों का एक दल श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से रवाना हुआ। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने ढोल नगाडे़ बजाकर सभी का स्वागत किया। साथ ही तिलक लगाकर व पटका पहनाकर कार सेवाकों का अभिनंदन किया।  प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख भूपेश अरोड़ा ने कहा कि अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सभी में दर्शन करने का उत्साह है। राम भक्तों की भावनाओं को समझते हुए राज्य व केंद्र सरकार दर्शन के लिए जा रहे लोगों के व्यापक बंदोबस्त कर रही है। हर रोज लाखों की संख्या में रामभक्त दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे है। इसी कड़ी में जगाधरी से एक दल आयोध्या के लिए रवना हुआ है। 

जिला संघचालक रमेश धारीवाल ने बताया कि भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद कारसेवकों की प्रतिज्ञा पूरी हुई है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए कार सेवकों में उत्साह है। केंद्र सरकार की ओर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ताकि राम भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पडे। उन्होंने बताया कि 65 कार सेवकों का एक दल सेक्टर 17 स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। बस के जरिए कार सेवक दिल्ली पहुंचें। जहां से कार सेवक स्पेशल ट्रेन के जरिए आयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि सभी कार सेवक सरयू नदी में स्नान कर भगवान श्रीराम का सुमिरन करेंगे। हनुमान गढी में बजरंग बली का पूजन कर रामलला के दर्शन करेंगे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?