Home Kurukshetra News राज्य स्तरीय कला उत्सव के तीसरे दिन हुआ विजुअल आर्ट की प्रतियोगिताओं का आयोजन

राज्य स्तरीय कला उत्सव के तीसरे दिन हुआ विजुअल आर्ट की प्रतियोगिताओं का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्य स्तरीय कला उत्सव 2020 की प्रतियोगिताओं का आज होगा समापन  

संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 17 दिसंबर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एससीईआरटी) द्वारा ऑनलाइन राज्य स्तरीय कला उत्सव 2020 प्रतियोगिताएं चल रही हैं। कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि  एससीईआरटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव के तीसरे दिन विजुअल आर्ट की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला कुरुक्षेत्र को राज्य प्रतियोगिताओं का कोआर्डिनेशन सेंटर बनाया गया है।

ऐसे में कुरुक्षेत्र में कला उत्सव की सभी प्रतियोगिताओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चे अपने अपने जिलों से अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। कौशिक ने बताया कि तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं में पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग तथा टॉय मेकिंग प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था। जिसमें प्रत्येक जिले से 6 -6 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सभी जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक लड़का तथा एक लड़की को तीनों विधाओं में शामिल किए गए थे।

कौशिक के अनुसार कोविड-19 के चलते हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यह बहुत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। स्कूली बच्चे जिस प्रकार से अपनी प्रतिभा को दिखा रहे थे। इससे लगता है कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभागियों में कोई कमी नहीं है। सहायक परियोजना संयोजक ने कहाकि अगर सरकारी स्कूलों के बच्चों को अवसर दिया जाए तो वह निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को इन राज्य स्तरीय कला उत्सव की प्रतियोगिताओं का समापन हो जाएगा और सभी विधाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 3 हजार रूपये, दूसरे स्थान प्राप्त करने पर 2 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक हजार रुपए की राशि बच्चों के निजी खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। कौशिक ने कहाकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से जिला परियोजना संयोजक राम दिया गागट ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र की पूरी टीम इन प्रतियोगिताओं को करवाने में अपना पूरा योगदान कर रही है। इन प्रतियोगिताओं का नोडल ऑफिसर सतवीर कौशिक सहायक परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा को बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?