न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 17 दिसंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब आफलाईन कैश काउंटर की सुविधा प्रदान की गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में जिन आवेदकों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क जमा किया है, लेकिन उनकी फीस संबंधित विभाग/संस्थान द्वारा जमा करने पुष्टि नहीं की गई है, वे विश्वविद्यालय कैश काउंटर पर ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि दाखिले के लिए जिन विद्यार्थियों ने आनलाईन माध्यम से फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं वे दाखिले के अनुसार तय समय में विश्वविद्यालय के कैश काउंटर से आफलाईन फीस जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया दाखिले समाप्त होने तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार यदि कोई आवेदक डिप्लोमा/सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क जमा करने में विफल रहता है, तो वह भी विश्वविद्यालय आकर कैश काउंटर पर दाखिले के लिए निर्धारित दिनों के भीतर आॅफलाईन दाखिला फीस जमा करवा सकता है। उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि जिन उम्मीदवारों की फीस एक से अधिक बार जमा की गई है, तो यह विश्वविद्यालय द्वारा नियमानुसार वापस किया जाएगा।