Home haryana हरियाणा सरकार ने संपत्ति कर दाताओं को प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 31 मार्च

हरियाणा सरकार ने संपत्ति कर दाताओं को प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 31 मार्च

by ND HINDUSTAN
0 comment

संपत्ति कर दाताओं को 31 तक मार्च 2023 तक के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज में शत प्रतिशत छूट के साथ बकाया राशि में मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए संपत्ति कर दाताओं की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। अब 31 मार्च 2024 तक मार्च 2023 तक के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत छूट व बकाया मूल राशि पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने नगर परिषद क्षेत्र में आने वाली सभी संपत्ति कर दाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह तुरंत अपनी प्रॉपर्टी को स्व-प्रमाणित करके इस छूट का लाभ उठाएं। अगर किसी व्यक्ति को संपत्ति कर से संबंधित विवरण जैसे नाम, एरिया, वर्ग इत्यादि में कोई त्रुटि है तो वह ऑनलाइन पोर्टल यूएलबीएचआरवाईएनडीसी.ओआरजी में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संपत्ति कर दाता नगर निगम एरिया में अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टिï करके स्व-प्रमाणित करने पर प्रॉपर्टी टैक्स में छूट प्रदान की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?