Home Kurukshetra News सुभाष मंडी में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन एवं पूजन

सुभाष मंडी में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन एवं पूजन

by ND HINDUSTAN
0 comment


पिछले 72 वर्षों से आयोजित किया जाता है होलिका उत्सव

सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पिछले 72 वर्षों की परम्परा के अनुसार नगर के रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंडी में पूरा दिन पुरुषों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं का होलिका दहन से पूर्व होली पूजन के लिए तांता लगा रहा। बच्चे कंडियाँ पहनकर अपने परिवारजनों के साथ होली पूजने आए। कार्यक्रम के संयोजक विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के प्रिय भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है। होलिका ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए आग में जलाने का प्रयास किया था। लेकिन अपनी सच्ची भक्ति के कारण आग उसे जला नहीं सकी और होलिका आग में जल गई। यह पर्व हमें यह संदेश भी देता है कि यदि हम भगवान के प्रति सच्ची भक्ति व श्रद्धा रखते हैं तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। गुप्ता एवं मित्तल ने यह भी बताया कि देर शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस के उपरांत होलिका दहन किया गया। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। होलिका दहन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंगला,  कपिल मित्तल, अंकुर गुप्ता, मुनीश मित्तल, अनिल गुप्ता, अशोक गर्ग, अरुण गर्ग, गर्वित गर्ग, अनीश गुप्ता, जय पाल गोयल, विनय गुप्ता, भारत लाल, राजू, हिमत लाल, आकाश भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?