Home Kurukshetra News भाजपा स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की घोषणा,बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी ने चुनावी जीत सुनिश्चित के दिए गुर

भाजपा स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की घोषणा,बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी ने चुनावी जीत सुनिश्चित के दिए गुर

by ND HINDUSTAN
0 comment

बोली टप्पों के साथ मलोया में महिलाओं के जत्थे ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का प्रचार प्रसार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम ने दिए जीत के गुर

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हीरा नेगी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं हुई भाजपा में शामिल

बारी बरसी खट्टन गया सी,खट्ट के ल्यांदा लंदन,अबकी बार तो जीतेंगे साढ़े संजय टंडन…

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संजय टंडन को चंडीगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के साथ चुनाव प्रचार और संगठन की दृष्टि से गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।एक ओर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट की घोषणा के बाद बैठक कर कमेटी में जिन्हें दायित्व मिला है,उन्हें विजय रूपाणी ने चुनावी जीत को सुनिश्चित करने के गुर दिए। वहीं आज सैंकड़ों महिलाओं ने प्रदेश कार्यालय पहुंच कर भाजपा में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को खास माहौल मलोया में दिखा,यहां महिलाओं ने खास अंदाज में बोली टप्पों से प्रचार किया।

बारी बरसी खट्टन गया सी,खट्ट के ल्यांदा  लंदन, अब की बार तो जीगेंगे साड्ढे संजय  टंडन…इस तरह की अलग अलग बोलियां मलोया क्षेत्र में सुनाई दी। यहां भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के लिए भाजपा कार्यकर्ता बिमला, रमन कौशल, पूजा राणा, नीरू बटेरा, मीना कौशल, देवांशी, लता देवी, दीपिका, कमलेश बाला, रामबती, निर्मला, कामिनी, उषा, मीरा, सविता भारद्वाज, रजनी धीमान, रजनी, संतोष, स्नेह और नाज़िआ शमीना जैसी महिलाओं के बड़े जत्थे ने जोरशोर चुनावी प्रचार प्रसार किया।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम में लगातार संगठन के अलग अलग विंग की बैठकें जारी है। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा द्वारा संगठन कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ने और जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी जा रही है।गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री श्रीनिवास सुलु भी चंडीगढ़ बीजेपी की स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की इस विशेष बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और चुनाव मैदान में किन विषयों पर ध्यानपूर्वक फोकस किया जाए,इसके गुर भी दिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रदेशाध्यक्ष हीरा नेगी की अध्यक्षता में सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?