जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बैठक में दी जानकारी
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
रेवाड़ी, 16 अप्रैल
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने 18वें लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य है। ऐसे में सभी अधिकारी संयम बरतते हुए पूरी गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की मौजूदगी में लोकसभा आम चुनाव के तहत पीठासीन तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों की प्रथम रेंडमाइजेशन शुक्रवार 19 अप्रैल को किया जाना जिसके लिए संबंधित अधिकारी सभी तैयारियां पूरी कर लें।
उन्होंने बताया रेंडमाइजेशन के उपरांत जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है उन्हें पहले चरण के प्रशिक्षण के लिए ड्यूटी भेजने का कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन कर फिर से अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण का रेंडमाइजेशन कर मतदान कर्मियों को ड्यूटी भेजी जाएंगी। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के जिला उपायुक्तों के साथ वीसी के माध्यम से अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।