Home haryana कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने ली हुई है : मनोहर लाल

कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने ली हुई है : मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

महात्मा गांधी का अनुयायी बताने वाला राहुल, महात्मा गांधी के पासंग में भी नहीं : मनोहर लाल

न्यूज डेक्स संवाददाता

भिवानी। मंगलवार को तोशाम विधानसभा के कस्बा कैरू में आयोजित विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल कांग्रेस पर खूब हमलावर रहे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को नसीहत भी दी और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर निशाना भी साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस जितनी जल्दी राहुल को कांग्रेस के रास्ते से हटा दे तो कांग्रेस मुकाबले में टिक सकती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ही कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी ली हुई है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता है और नीति है। राहुल गांधी के बयानों पर चुटकी लेते हुए मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं वह महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राहुल महात्मा गांधी के पासंग में भी नहीं है, हां इतना जरूर है कि महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म करने के सपने को जरूर राहुल गांधी साकार कर रहे हैं। 

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में बोलते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों ने हर व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच रचनात्मक एवं सकारात्मक है। डबल इंजन सरकार ने जीरो टोलरेंस के मानक को अपनाया और इसका सीधा लाभ प्रदेश के आम परिवार को दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है। 

रैली में मनोहर लाल ने कहा कि अब मैं ना तो सीएम और ना ही आप मुझे पूर्व सीएम कहे, मैं तो सिर्फ आपका भाई मनोहर लाल हूं जो हमेशा आपकी सेवा में तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के बीच हमेशा आता रहूंगा। पूर्व सीएम ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग चौधरी धर्मबीर सिंह को भारी बहुमत से जीताने का काम करें। उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में डबल इंजन सरकार ने काफी किए हैं, अगर कुछ काम रह  भी गए हैं तो उन्हें भी पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा में इंफ्रस्ट्रक्चर को मजबूत किया है। 

पानी के बारे में बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि पानी यहां की सबसे बड़ी जरूरत है। हथनी कुंड से एक पाइप लाइन दक्षिणी हरियाणा तक लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में कहीं बड़ा टैक का निर्माण भी कराएंगे ताकि बरसात का पानी एकत्रित हो सके और खेती के काम आ सके। मनोहर लाल ने कहा कि बंसीलाल के कार्यकाल में नाले और खाले बनाए गए थे। हमारी सरकार ने यहां के 300 टेलों में से 293 टेलों तक पानी पहुंचाया है। 
पूर्व सीएम ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार और हरियाणा की सरकार ने बहुत काम किए हैं। भाजपा सरकार के कामों को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस की बौखलाहट है कि भाजपा ने 10 साल में इतना काम कैसे कर दिया जबकि कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। यही बौखलाहट कांग्रेस की बढ़ती जा रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हार का भी डर सता रहा है। 

मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 400 सीटों का लक्ष्य जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं के दम पर पूरी करेगी। पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को भी भाजपा को जिताने का श्रेय दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा इस तरह की है उसका फायदा भाजपा को ही मिलता है।  कांग्रेस द्वारा महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिसाब-किताब में कच्चे हैं। 48 लाख करोड़ के बजट खत्म हो जाएगा तब भी कांग्रेस अपने वादे को पूरा नहीं कर पाएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने योजनाएं बनाई है। महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। 
मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा आज पूरा विश्व मानता है। अगर दुनिया के किसी देश में कोई परेशानी आती है तो वे मोदी की तरफ देखते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोग चौधरी धर्मबीर सिंह को प्रचंड बहुमत से जीताकर संसद भेंजे। 

भाजपा सरकार ने नहरों तक पानी पहुंचाकर किसानों को जीवनदान दिया : दलाल 

रैली को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल का उनके क्षेत्र से काफी लगाव रहा है। वर्षों से नकारा पड़ी नहरों में पानी आया और किसानों को जीवनदान मिला। भिवानी जिला में अनेक बहुआयामी योजनाएं लागू की गई। समय-समय पर मुख्यमंत्री दौरा करके स्थिति की समीक्षा करते रहे, ताकि योजनाएं पूरी तरह से लागू हो। श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो काम किए, उसका सीधा लाभ आम आदमी को मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर ङ्क्षसह भारी बहुमत से विजयी हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाएंगे। इसके बाद इस क्षेत्र के विकास में अनेक नए अध्याय जुड़ेंगे।   

दोगुनी गति से घूमेगा विकास का पहियां : चौधरी धर्मबीर सिंह

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा पार्टी ने तीसरी बार विश्वास कर मैदान में उतारा है। इस लोकसभा क्षेत्र के विकास का पहिया निरंतर घूम रहा है और आगे भी घूमता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे और फ्लाई ओवर बने हैं। चंडीगढ़ जाना आसान हुआ है। अगर अब जनता भिवानी से चंडीगढ़ जाना चाहते है तो केवल अढ़ाई से पौने तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। 
धर्मबीर सिंह ने कहा कि नहरों का विकास हुआ है। अनेक रेल मार्गो पर लंबी दूरी की रेलगाडिय़ां चली हैं। इसके अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है। कुछ को अमलीजामा पहना दिया गया है और कुछ परियोजनाओं को आने वाले समय में स्वीकृति मिल जाएंगी तो निश्चित रूप से विकास की बयान दोगुनी गति से बहेगी। 

वहीं विधायक शशी रंजन परमार ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौ. धर्मबीर सिंह इस बार हरियाणा में जीत का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार के भ्रम में ना पड़े और धर्मबीर सिंह को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। इस मौके पर जिला अध्य्क्ष मुकेश गौड़, लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व शिव कुमार पाराशर, अनिता मलिक,ठा विक्रम सिंह, मीना परमार, संदीप श्योराण, मनोज तंवर, नरेश कुड़ल, विजय शेखावत, रविंद्र बापोंड़ा, लाला प्रधान, हर्षदीप दुडेजा, रमेश लालावास, दीपक तंवर, सुनील डावर, जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान, शिवराज बागड़ी, सोनू सैनी, प्रदीप कैरू, मुनीपाल तंवर, कुलदीप मेहला, नरेंद्र दरियापुर, राजपाल कड़वासरा, भरत सिंह, महेंद्र यादव, अनिल शर्मा, राजकुमार जांगड़ा, अशोक धानिया, वजीर विस्तारक, नागेश चेयरमैन, सोनू चेयरमैन, विजेंद्र वाईस चेयरमैन, विजय लालावास, महेंद्र कैरू, विनोद पथराली, सुरेंद्र बीडीसी, नरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?