Home haryana इंडिया गठबंधन के तहत कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने नामांकन किया दाखिल

इंडिया गठबंधन के तहत कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने नामांकन किया दाखिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान हुए शामिल

दिल्ली के सांसद एनडी गुप्ता और पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल चीमा भी रहे मौजूद

36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए तैयार : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा

कुरुक्षेत्र लोकसभा से डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जीताकर संसद में भेजें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

झाड़ू को हाथ ने मजबूती से पकड़ रखा, इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही : डॉ. सुशील गुप्ता

संसद में मजबूती से रखूंगा कुरुक्षेत्र लोकसभा का पक्ष : डॉ. सुशील गुप्ता

जेल का जवाब वोट से देने को तैयार देश और प्रदेश की जनता: हरपाल चीमा

बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती है बीजेपी: चौ. उदयभान

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने कुरुक्षेत्र में जनसभा कर रैली निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद सरदार गुरदयाल सैनी, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री चौधरी सुल्तान जडौला, विधायक मेवा सिंह, विधायक बीएल सैनी और पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, सतबीर भाना मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस का जो न्याय पत्र जारी किया है। उसमें हर वर्ग जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की गारंटी व कर्जा माफ और मजदूर को न्यूनतम वेतन 400 रुपए दिया जाएगा। इस बार केवल लोकसभा का चुनाव नहीं है, ये आने वाली सरकार का भी फैसला करेगा। हरियाणा की 36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जीताने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग बीजेपी से परेशान है इसलिए सभी को एकजुट होकर और एक मकसद के साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जीताकर संसद में भेजना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, जिस कारण युवा विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसलिए हरियाणा को नंबर वन बनाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र को वही सांसद चाहिए जो जनता के बीच में रहे। जो केवल मंच पर, हवाई जहाज में, हेलिकॉप्टर में रहे वो यहां नहीं चलेगा। जनता का बेटा-भाई बनकर जनता के दुख-सुख में सहभागी बने। ऐसा सांसद कुरुक्षेत्र को चाहिए। झाड़ू को हाथ ने मजबूती से पकड़ रखा है और इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। कुरुक्षेत्र में कोई टक्कर में नहीं है। सबकी जमानत जब्त होगी, आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन के सभी स्टार प्रचारक प्रचार करने आएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार करके अपने ताबूत आखिरी कील ठोकी है।

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में बीजेपी को 10 में से 6 उम्मीदवार उधार लेने पड़े हैं। ये कहते हैं डबल इंजन की सरकार और नारा 400 पार, इनके हरियाणा में 10 में से 6 उधार और जनता उनकी भी विदाई करने को तैयार। पूरा हरियाणा कह रहा है कि मोदी की जुबान की और चीन के सामान की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की समस्याएं संसद में उठाऊंगा और कुरुक्षेत्र लोकसभा का पक्ष मजबूती से रखूंगा। कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी विधानसभाओं के नाम संसद में सुने जाएंगे और यहां की समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीजेपी का सबसे बड़ा डर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं। आज पूरे देश की जनता बीजेपी की तानाशाही को देख रही है। जनता जेल का जवाब वोट से देने के लिए तैयार बैठी है। बीजेपी ने किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और सभी वर्गों के साथ जो अत्याचार किए हैं। अब उनका बदला लेना का समय आ गया है। अत्याचार और तानाशाही का बदला वोट से लेने का समय का आ गया है। देश की जनता जेल का बदला वोट से लेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा आज देश में तानाशाही का आलम है। दो दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल रखा है। भाजपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। अगर, बीजेपी जीतती है तो ये चुनाव देश का अंतिम चुनाव साबित होगा। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट देने का काम करें। पूरे देश और प्रदेश में इंडिया गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा। हरियाणा में सभी दस सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीतने का काम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?