न्यूज डेक्स संवाददाता
करनाल। करनाल इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद माधव शाखा करनाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में परिषद माधव शाखा के अध्यक्ष राजेंद्र चिकारा, परिषदकी प्रांतीय बाल संस्कार शिविर संयोजिका डाक्टर सुचेता गुप्ता के निर्देशन में आर्य शाखा के प्रोजेक्ट निर्देशक गौरी दत्ता, प्रोफेसरसुजाता गुप्ता, सचिव भी राजेश भाटिया, कोषाध्यक्ष अनिल गिरधर, प्रोफेसर पायल चौधरी, डाक्टर वीके चौधरी, लीला चिकाराऔर शशि गर्ग का स्कूल के चेयरमैन अरुण दत्ता और प्राचार्य गरिमा शर्मा ने स्वागत और सम्मान किया गया। इम अवसर पर परिषद के सदस्यों के स्वागत में स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां डा. विक्रम साराभाई सभागार में दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और वंद मातरम से किया गया,जबकि मंच संचालन 11 वीं छात्र के होनहार विद्यार्थी अर्थ नेकुशलता से किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. सुचेता गुप्ता, प्रोफेसर सुचेता गुप्ता और प्रोफेसर पायल चौधरी ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प का महत्व पर प्रकाश डाला। कर्नल अरुण दत्ता द्वारा परिषद के सभी सदस्यों का करनाल इन्टरनेशनल स्कूल में पदार्पण पर धन्यवाद किया। उन्होंने कर्नल दत्ता ने भारतीय संस्कृति,संस्कार और शिक्षा के महत्व बताया। उन्होंने अभिभावकों को स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्य,देश और १२परिवार के प्रति संस्कार देने में स्कूल के साथ परिवार का भी अहम योगदान होता है।