Home haryana प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित : दुष्यंत गौतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित : दुष्यंत गौतम

by ND HINDUSTAN
0 comment

करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और करनाल में नायब सैनी के लिए की वोट की अपील

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

करनाल । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास और सुशासन से भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। वर्ष 2047 में हमारा देश आर्थिक रूप से महाशक्ति बनेगा। दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घरौंडा की अग्रवाल धर्मशाला, असंध के गांव मूनक, शिव कालोनी करनाल, सीएचडी सिटी करनाल, इंद्री गांव घीड पुरानी अनाज मंडी व नीलोखेड़ी के गांव सांभली में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उनके साथ एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संबोधित करते हुए मनोहर लाल को भारी मतों से जिताने कि अपील की।
दुष्यंत गौतम ने घरौंडा विधानसभा में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षा में जन हितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है और सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गो के लिए बड़ी गति से काम किए हैं। हरियाणा का तेजी से विकास हुआ है यह डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकसित भारत का निर्माण कर सकती है। इसलिए एक-एक वोट बीजेपी को देकर देश को मजबूत करने का काम करें। इस अवसर पर घरौंड़ा विधानसभा संयोजक निर्मला बैरागी, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप व घरौंडा नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?