Home Chandigarh कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे : नीतिन गडकरी

कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे : नीतिन गडकरी

by ND HINDUSTAN
0 comment


कोसली में बोले केंद्रीय मंत्री हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया

कांग्रेस 60 साल में गरीबी नहीं हटा सकी

किसान अन्नदाता था, हमने उसे ऊर्जा दाता और हवाई ईंधन दाता बनाया

जितना विकास हुआ वो सिर्फ ट्रेलर है पूरी फिल्म अभी बाकि

चुनाव अरविंद शर्मा के भविष्य का नहीं आपके और देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव

देश को ईमानदारी से काम करने वाला नेता चाहिए

60 साल में कांग्रेस से गरीबी दूर नहीं हुई, हम करके दिखाएंगे

कांग्रेस के 60 साल के काम और भाजपा के 10 साल के काम की तुलना कर लें

इस क्षेत्र में दो लाख करोड़ से ज्यादा के काम हुए

दिल्ली जयपुर हाइवे, द्वारका एक्सप्रेस हाइवे बनाया,  रेवाड़ी बावल-वे पर 850 करोड़ खर्च कर रहे।

350 प्लांट हरियाणा और पंजाब में आ रहे

पराली खरीदी, किसानों को डायरेक्ट लाभ

हम स्मार्ट सिटी के साथ-साथ स्मार्ट गांव भी बनाएंगे

चंडीगढ़/  कोसली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी ने बुधवार को कोसली में  रोहतक से भाजपा प्रत्याशियों डॉ. अरविंद शर्मा और गुरुग्राम से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से चुनाव जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि आप कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे। हरियाणा विकास के नए आयाम छूएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि पिछले दस साल में भाजपा की मोदी सरकार ने तेज गति से देश का विकास किया है। हरियाणा में भी सड़कों का जाल बिछाया है। गडकरी ने रेवाड़ी के कोसली की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोसली वही इलाका है, जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में अरविंद शर्मा को भारी बहुमत देकर रोहतक लोकसभा सीट से जीत दिलवाई थी। यहां से मिली 75 हजार वोटों की लीड की वजह से अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र को चुनाव हराया था।  इस बार भी कोसली हलके से डॉ. अरविंद शर्मा को पहले से भी बड़े मार्जन से जीत दिलाकर भाजपा को मजबूत करें। गडकरी ने कहा कि यह अरविंद शर्मा के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव

भारत और मेरे सामने बैठी जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। देश के विकास के लिए सही मायने में दो चीजें अहम होती हैं। एक तो सही ईमानदार नेता और दूसरी सही नीति। यह सब भाजपा में मौजूद हैं। इसलिए आप भाजपा को जिताकर देश को मजबूत करें और देश के विकास को गति दें। इससे पहले रैली में पहुंचने पर रोहतक और गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा और राव इंद्रजीत सिंह, बाबा बालक नाथ, लक्ष्मण यादव, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी को गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया। गडकरी ने कहा कि 350 प्लांट हरियाणा और पंजाब में आ रहे हैं। इनमें पराली के ईंधन का प्रयोग होगा। आने वाले समय में हवाई जहाज भी किसान के दिए हुए ईंधन से चलेंगे। किसानों को डायरेक्ट लाभ होगा।

देश में स्मार्ट विलेज भी बनाने है

गडकरी ने कहा कि पिछले 10 साल में जो विकास हुआ वह तो सिर्फ ट्रेलर था,असली फिल्म तो अब दिखाई देगी। हम केवल स्मार्ट शहर नहीं, बल्कि स्मार्ट विलेज भी बनाएंगे। जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी वह मोदी के नेतृत्व में हमने 10 साल में करके दिखाया है। आपके क्षेत्र में हमारे प्रतिनिधियों ने काम करके दिखाएं हैं। राव इंद्रजीत सिंह बताएं कि उन्होंने जब भी डिमांड की मैंने 1 हजार, 2 हजार, 5 हजार, 10 हजार करोड़ दिए। कभी मैंने मना नहीं किया। अकेले हरियाणा में मेरे मंत्रालय की ओर से लगभग 2 लाख करोड़ से ज्यादा रुपये के काम हुए हैं। हमने दिल्ली-जयपुर हाईवे का निर्माण करवाया यह भी हरियाण से गुजरता है। गुरुग्राम और रेवाड़ी आने-जाने का समय 45 मिनट होगा।

किसान अब ऊर्जा दाता बना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे किसान को पहले अन्न दाता कहते थे, लेकिन हमने किसान को सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता बनाया हैं और ऊर्जा के साथ -साथ ईंधन दाता भी बनाया है। इस देश में इलेक्ट्रिक बस, स्कूटी, कार मैंने ही चलवाई है। एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक से चलने वाला ट्रैक्टर भी आ रहा है। मैं नागपुर से हूं और पानी ही हमारी समस्या है। मेरे घर पर 60 एकड़ जमीन है। तीन कुएं हैं। 1 घंटे पंप चलता था। मैंने अपने घर पर 3 सोलर पंप लगाए। मेरे कुएं 10 घंटे चलते हैं। मेरी पत्नी खेती करती है। एक एकड़ में 88 क्विंटल गन्ना हुआ। आप पानी का महत्व नहीं समझ सकते, क्योंकि आप गंगा और यमुना के पास हैं। पानी की कीमत गुजरात के आगे जाकर देखो। मैं वाटर रिसोर्स मंत्री था। 1970 से राज्यों में झगड़े थे। राजस्थान, दिल्ली, यूपी से लेकर कई राज्यों में झगड़े थे। मैंने 23 में से 17 प्रोजेक्ट क्लियर कर दिए।

मैं भी एक किसान हूं

गडकरी ने कहा कि मैं भी एक किसान हूं। 3 चीनी मिलें चलाता हूं। आज मैं ऊपर से हेलीकॉप्टर से देख रहा था। अगर हमारी कोई परेशानी है तो वह पानी की है। गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में लगाओ। कोई सरकारी नौकरी करता है। कोई मिल्ट्री में जाता है और रिटायर्ड होने के बाद अपना पैसा जमा करके ब्याज से घर चलाता है। अगर ये पानी हम स्टोरेज करेंगे तो काफी फायदा होगा। एनएचएआई की तरफ से मैंने महाराष्ट्र में काफी काम किया हैं।

यह चुनाव प्रत्याशी नहीं, देश और जनता का भविष्य तय करेगा

नितिन गडकरी ने कहा कि ये जो चुनाव होने वाला है, ये चुनाव राव इंद्रजीत सिंह या डा. अरविंद शर्मा के भविष्य का फैसला करने वाला नहीं है। ये चुनाव सही अर्थ में भारत की जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव हैं। देश के विकास के लिए दो चीजे आवश्यक हैं। एक तो सही ईमानदार नेता चाहिए और सही नीतियां चाहिए। 1947 में हमारे देश को आजादी मिली थी। आज लगभग 75 साल पूरे हो गए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू बने। उसके बाद इंदिरा बनी। उसके बाद राजीव गांधी बने और राजीव गांधी के बाद सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में मनमोहन जी प्रधानमंत्री बने। इस देश में 60 साल कांग्रेस को शासन करने का मौका मिला। गरीबी हटाओं का नारा लगा,पर गरीबी हटी नहीं। 60 साल कांग्रेस और 10 साल मोदी जी के नेतृत्व की तुलना कर लीजिए। केवल आपके हरियाणा की तुलना की जाएगी कम से कम मेरे मंत्रालय ने 2 लाख करोड़ रुपये के काम किए हैं। ये सब काम हुए हैं, उसमें बहुत बड़ा श्रेय राव इंद्रजीत सिंह का है।

भारत भूमि को आगे बढ़ाने का काम करे जनता : बाबा बालकनाथ

देश की तस्वीर बदलने वाली है, भाजपा के पक्ष में मतदान करें

डॉ अरविंद शर्मा और राव इंद्रजीत को भारी मतों से दिल्ली भेजें

प्रदेश की सभी 10 की सीटें बड़े मार्जन से जिताकर भाजपा को मजबूत करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान की  तिजारा विधानसभा सीट से विधायक बाबा बालकनाथ ने बुधवार को रेवाड़ी के कोसली में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत भूमि को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की जनता  सभी 10 सीटें भारी मतों से जिताकर भाजपा की झोली में डालें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करने का काम करें। बाबा बालकनाथ ने कहा कि आने वाला समय हरियाणा का है। देश की तस्वीर बदलने वाली है, हरियाणा की तस्वीर बदलने वाली है। हमारा ट्रांसपोर्ट सिस्टम और आसान होने वाला है। प्रदेश में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी के नेतृत्व में कई नेशनल हाइवे पर काम चल रहा है। प्रदेश में 152 डी ने लोगों के सफर को आसान कर दिया है। 152 डी समेत कई हाइवे कोसली से होकर निकल रहे हैं। इससे यहां के लोगों की यात्रा सुगम होगी। आने वाले समय में भी कोसली को बड़ी सौगात मिलेगी। बालक नाथ ने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा और रेवाड़ी से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह को भारी मतों से जीत दिलाकर दिल्ली भेजें। ये आपकी आवाज संसद में उठाएंगे। बालक नाथ बोले कि मैं प्रदेश की जनता से यही कहना चाहूंगा कि आप सभी 25 मई को बड़ी संख्या में मतदान करें, भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करें और देश को आगे बढ़ाने का काम करें। पूरे हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालें। 25 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल के ऊपर बटन दबाकर भारत भूमि को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम करें।

हरियाणा को मजबूत रोड क्नेक्टिविटी मिली

-कोसली से होकर गुजरते हैं अधिकतर हाइवे अरविंद शर्मा


रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को कोसली में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास कर रहा है। ऐसे में आप प्रदेश की सभी दस सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर एक मजबूत प्रधानमंत्री का चुनाव करें और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। इस मौके पर अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि वे अहीर रेजिमेंट बनवाएं यह कोसली की पुरानी मांग है। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी की क्रांति लाने वाले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हम आभार जताते हैं कि उन्होंने हरियाणा को कई नेशनल हाइवे दिए हैं। इससे प्रदेशवासियों की यात्रा सुगम हुई है, सफर आसान हुआ है। प्रदेश से गुजरने वाले 152 डी समेत कई हाईवे कोसली से होकर गुजर रहे हैं। आगे भी कई सड़क परियोजनाए हरियाणा को मिलेंगी, प्रदेश का समुचित विकास होगा। डॉ शर्मा ने कहा कि हमें कोसली हलके का समर्थन मिलता रहा है। इस बार भी मिलेगा। कोसली ने तय कर लिया है। इस बार भाजपा को भारी मतों से जिताना है। क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक स्थिर और मजबूत सरकार दे सकती है। इसलिए 36 बिरादरी हमें आशीर्वाद देकर सांसद बनाए हम हलके का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस बार भी अपना आशीर्वाद देकर सभी सीटों पर कमल का फूल खिलाएं

डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का तेज गति से विकास किया : राव इंद्रजीत

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा, लोगों की यात्रा सुगम हुई

प्रदेश की सभी 10 सीटें भाजपा को जिताएं

गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को कोसली में आयोजित विजय संकल्प रैली में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने रैली में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां आप से समर्थन मांगने आया हूं। आने वाली 25 तारीख को प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा को जिताने का काम करें। प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार सभी क्षेत्रों में समान विकास कर रही है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। राव ने कहा कि मैं दस साल से भाजपा सरकार में मंत्री हूं। हमने देखा है कि गडकरी जी ऐसे मंत्री हैं जो कहा वही किया है। हरियाणा और देश में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। लोगों की यात्रा आसान हुई है। यह मोदी सरकार के विकास का एजेंडा है। प्रदेश के रेवाड़ी से सबसे ज्यादा सैनिक सेना में हैं। उनके विकास के लिए मोदी सरकार ने काम किए हैं, पूर्व सैनिकों के लिए सरकार ने काम किए है। केंद्र सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन योजना लागू की। इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन है कि इस बार भी भाजपा को भारी मतों से जिताकर भाजपा को मजबूत करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?