Home Kurukshetra News कांग्रेस भवन में मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

कांग्रेस भवन में मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,28 दिसंबर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर 13 स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा के विधायक मेवा सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा फहराया गया। अशोक अरोड़ा ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जब कांग्रेस की स्थापना हुई उस वक्त देश में अंग्रेजों का राज था और कांग्रेस ने देश की आजादी की लडाई लडी। देश आजाद होने के बाद भी बहुत चुनौतियां देश के सामने थी। अलग-अलग भाषाओं व अलग जातियों के देश को एक संविधान में पिरोना भी बहुत बडी चुनौती थी। उस वक्त अनाज भी विदेशों से मंगाना पडता था लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सभी चुनौतियों को स्वीकार किया। आज जब देश इस स्थिति में हैं कि हम अनाज बाहर भेजने की स्थिति में हैं। आज भी कांग्रेस के सामने एक चुनौती है कि जहां सरकार द्वारा लोगों को जातियों में बांटने का कार्य किया जा रहा है वहीं देश का किसान भी धरने पर बैठने को मजबूर है। आज कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस चुनौती को भी स्वीकार करते हुए सडकों पर उतरे अन्नदाता का साथ देकर आगे बढेंगें। आज किसान इस ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हो रहा है लेकिन सरकार आमजन की न बनकर चंद पूंजीपतियों की बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खडी होकर किसानों के साथ लडाई लडेगी। 
लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश का आजाद करवाने का काम किया और जब देश में सुई भी नही बनती थी आज जहाज तक बन रहे हैं इसमें कांग्रेस का बहुत बडा योगदान रहा है। नगर निगम चुनावों के परिणाम पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि सोनीपत, पंचकूला, रेवाडी व अन्य स्थानों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?