एनडी हिंदुस्तान संवाददाता
अंबाला। जिला थाना पड़ाव पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो द्वारा ब्लैकमेल करने, झूठे मुकदमें में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 17 जुलाई 2024 को कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्ण निवासी एकता विहार अंबाला छावनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया हैष जहां कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा है।शिकायतकर्ता मनोज निवासी लाल कुर्ती बाजार अंबाला छावनी ने 16 जुलाई 2024 को थाना पडाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 अक्तूबर 2022 से 12 जुलाई 2024 के दौरान आरोपी कर्ण व अन्य ने उसकी अश्लील वीडियो के बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।