Home Kurukshetra News आम जनता के लिए 5 जनवरी से फिर खुलेगा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय

आम जनता के लिए 5 जनवरी से फिर खुलेगा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली,1 जनवरी। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर, जो कोविड-19 के कारण आम जनता के भ्रमण के लिए 13 मार्च, 2020 से बंद था, लेकिन अब 5 जनवरी, 2021 से पुनः खुलने जा रहा है। यह सभी दिन खुला रहेगा (सोमवार और सरकारी अवकाश को छोड़कर)। आगंतुक भ्रमण के लिए वेबसाइट्स-https://presidentofindia.nic.inया https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/या https://rbmuseum.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। पहले की तरह, प्रति आगंतुक 50/- रुपये का मामूली पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। स्पॉट बुकिंग जो पहले उपलब्ध थी, उसे अस्थायी रूप से निलंबित रखा गया है

सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखने के लिए, प्रात: 9:30 – 11:00, प्रात: 11:30 – 1:00 अपराह्न, 1:30 अपराह्न – 3:00 अपराह्न और 3:30 अपराह्न से शाम 5:00 बजे के बीच चार प्री-बुकिंग टाइम स्लॉटस तय किए गए हैं, साथ प्रति स्लॉट में 25 आगंतुकों की अधिकतम सीमा तय की गई है। भ्रमण के दौरान, आगंतुकों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने जैसे कोविड प्रोटोकॉल से जुड़े नियमों का पालन करना पड़ेगा। कोविड-19 के लिहाज से कमजोर व्यक्तियों को यात्राकरने से बचने को कहा जाता है। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर इतिहास को कहानी के रूप में दर्शाने वाला एक संग्रहालय है जिसमें कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास के उत्तम प्रतीकों और अमूल्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?