Home Kurukshetra News कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में चुनाव हुए हैं और जनता का भरोसा और विश्वास जीता है-मनोहर

कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में चुनाव हुए हैं और जनता का भरोसा और विश्वास जीता है-मनोहर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला, 3 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में चुनाव हुए हैं और जनता का भरोसा और विश्वास जीता है तभी लोगों ने दो तिहाई बहुमत दिया है। इसके लिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ साथ  पंचकूला की जनता का विशेष रूप से आभार है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में ही वास्तविक स्थिति सामने आती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री स्थानीय रैड बिष्प के सभागार में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के नागरिक अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में थ्री टायर सिस्टम होता है उसमें शहरी चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है।

तीन नगर निगम चुनाव में से दो पर पार्टी काबिज हुई है और चार चेयरमैनों से दो भाजपा के चुने गए है। इसी प्रकार पार्षदों में 36 भाजपा के चुने गए हैं जबकि कांग्रेस के केवल 19 ही चुने गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी की सरकार कार्यो के लिए स्वंय निर्णय लेती है तथा सरकारें उन्हें आर्थिक सहयोग देती है। उन्होंने कहा कि चुने हुए पार्षदों की लगातार 5 साल प्रतिस्र्पधा रहेगी ओर जनता की अपेक्षांओं पर खरा उतरना होगा। पहले जनता ने जिताया अब हमने संकल्पों के साथ कार्य करना है। इसके लिए टीम के  रूप में कार्य करके नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवानी है और नई नई योजनाएं लेकर आनी है।

उन्होंने पार्षद नगर निगम को पूरा परिवार मानकर करे और 20 वर्षो की चिंता के साथ सबका विकास को लेकर कार्य करना है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का हित सर्वोपरि मानकर चले और सरकार जनता के लिए धन की कोई कोर कसर नहीं छोडेगी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए नए प्रोजेक्ट लेकर आए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में गुरूग्राम व फरीदाबाद के बाद पंचकूला का नाम आता है। इसकी घोषणा स्मार्ट सिटी में की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला के विकास के लिए समुचित विकास कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए मोहाली व जीरकपुर के बराबर टैक्स करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचकूला के विकास की सभी धाराएं खोल दी है और अब बरवाला तक पूरी योजना के साथ शिक्षा, तकनीकि, स्वास्थ्य के साथ पर्यटन में भी अपार योजनाएं बनाकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र मी 9 तौड भूमि समस्या का समाधान कर दिया है। इसी प्रकार गुरूगा्रम में सरस्वती कूंज का भी समाधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसा सिस्टम डिवलेप किया जा रहा है जिससे वैल्फेयर के नाते जरूरतमंद लोगों तक पहंुच पहले करनी है ताकि वह समाज की मुख्यधारा से आ सके। इसके अलावा झुगी झोपड़ियांे के लिए भी जमीन की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही इसका भी समाधान होगा।

उन्होंने इन्हांसमेंट के तहत 60 हजार लोगों में से 44 हजार की समस्या का समाधान कर दिया गया है तथा शेष 16 हजार की जनता का भी समाधान शीघ्र ही कर दिया जाएगा। इस प्रकार जनता का हित सर्वोपरि है ओर ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिले इसी सोच को लेकर कार्य कर रहे है। 
समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया  ने कहा कि शहर की जनता ने पूरा सहयोग कर कामयाब बनाया उसके लिए उनका आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि जीत का श्रेय  पंचकूला की जनता को जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत अधिकांश लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि पंचकूला नगर निगम देश के बेहतरीन निगमों में एक हो, इसके लिए कोई कोर कसर  नहीं छोडी जाएगी।। 


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पार्टी के 27 सकंल्प पत्र के अनुसार शीघ्र ही नगर निगम को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने का कार्य करेगी। इसके लिए 14 जनवरी को सुखदर्शनपुर की गौशाला का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके अलावा तीन चार ओर स्थानों की पहचान की गई है। इसके अलावा  आवारा कुतांें से भी शहर को निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए केनल छात्रावास का भी निर्माण किया गया है ताकि वे कम कीमत पर अपने डाॅग को उसमें छोड सकें। इसके साथ ही पंचकूला को अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाने के लिए सैक्टर 8 व 19 में वैण्डिग जाॅन बनाए गए हैं तथा सैक्टर 11 व 15 में निर्माणाधीन है। इस प्रकार वैण्डरों को उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाए जाएगेें।

उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए गलियांे के साथ साथ 6 प्रवेश द्वार बनाए जाएगें ताकि शहर सुन्दर एवं ब्यूटीफुल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में आयुष का एआईएमएस बन रहा है तथा नैशनल इंस्टीच्यूट आफ फैशन डिजाईनिंग बनकर तैयार हो गया हैं । कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद, श्यामलाल बंसल, महापौर कुलभूषण गोयल, जजपा अध्यक्ष निशान सिंह सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा व विशाल सेठ, महामंत्री वरिंदर राणा व परमजीत कौर, उपाध्यक्ष उमेश सूद, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, मंडल अध्यक्षों के साथ सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर  पर मुख्यमंत्री ने महापौर एवं पार्षदों का शाॅल ओढाकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?