Home haryana चुनाव पर्यवेक्षकों ने किया नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के कार्य का निरीक्षण

चुनाव पर्यवेक्षकों ने किया नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के कार्य का निरीक्षण

by ND HINDUSTAN
0 comment

निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए रखेंगे व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

यमुनानगर । हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान यमुनानगर जिला में चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग व पारदर्शिता बनाये रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी अजय यादव (2010 बैच) और एम गौतमी (2014 बैच) ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों चुनाव पर्यवेक्षकों ने स्क्रूटनी के निरीक्षण के साथ ही संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से अन्य चुनावी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी अजय यादव ने जगाधरी व सढौरा रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में जाकर नामांकन प्रक्रिया की स्क्रूटनिंग का निरीक्षण किया। इस मौके पर 08-जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने चुनाव पर्यवेक्षक को स्क्रूटनिंग के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा 07-साढौरा विधानसभा क्षेत्र (अ.जा.) के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने चुनाव पर्यवेक्षक को विस्तृत जानकारी दी।
  उधर, चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी एम माधवी सबसे पहले रादौर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्क्रूटनी के कार्य को देखा। इस मौके पर 10-रादौर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रादौर जय प्रकाश ने चुनाव पर्यवेक्षक को स्क्रूटनिंग के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा 09-यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर आयुष सिन्हा ने चुनाव पर्यवेक्षक को नामांकन पत्रों को स्क्रूटनी के बारे में जानकारी दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?