Home haryana प्रदेश में व्यापारियों से मांगी जा रही है फिरौती : अशोक अरोड़ा

प्रदेश में व्यापारियों से मांगी जा रही है फिरौती : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

ब्लॉक समिति सदस्य रोहित मढान व समता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी नरेश जोगी ने थामा कांग्रेस का दामन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित नही है। व्यापारियों से सरेआम फिरोतियां मांगी जा रही हैं। दिनदिहाडे कत्ल हो रहे हैं, कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में व्यापारियों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो गया है, हत्या व लूट की घटनाएं दिन प्रतिदिन घटित हो रही हैं। जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है। अशोक अरोड़ा व्यापारी विशेष गर्ग के प्रतिष्ठान पर नई अनाज मंडी में व्यापारियों की सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान मायाराम चंद्रभानपुरा तथा विशेष गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने अरोड़ा फूल माला डालकर स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों  ने अरोड़ा को समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसी के साथ साथ ब्लॉक समिति के सदस्य रोहित मढान जोगनाखेड़ा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से समता पार्टी के प्रत्याशी नरेश जोगी ने भी अशोक अरोड़ा के नेतृत्व मेे विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस का दामन थामा। अरोड़ा ने रोहित मढान व नरेश जोगी का समर्थकों सहित का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हे पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर वर्ग भाजपा के 10 वर्ष के कुशासन से दुखी है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ करके कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग को अपमानित किया गया। किसानों व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों, सरपंचों, नंबरदारों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहित जो भी व्यक्ति अपना हक मांगने के लिए गया उस पर लाठियां भांजी गई। जो हरियाणा कभी विकास और रोजगार में नंबर एक पर था आज वह प्रदेश अपराध और बेरोजगारी में नंबर एक पर है।
अशोक अरोड़ा ने व्यापारियों से अपील की कि वे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। कांग्रेस सरकार आने पर व्यापारियों की सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि  8 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आने पर कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी होगी और हरियाणा में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?