Home haryana लोककला सांझी को बचाने के लिए विरासत की सार्थक पहल

लोककला सांझी को बचाने के लिए विरासत की सार्थक पहल

by ND HINDUSTAN
0 comment


उपायुक्त राजेश जोगपाल ने किया विरासत सांझी उत्सव ब्रोशर का विमोचन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। लोककला सांझी धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस दौर में विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र का सांझी उत्सव आयोजित करने का प्रयास लोककला को सहेजने के लिए सार्थक पहल है। इस पहल के लिए विरासत हेरिटेज विलेज ट्रस्ट विशेष रूप से बधाई की पात्र है। सांझी उत्सव के माध्यम से लोककला के प्रति लोगों में रूझान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। यह उद्गार कुरुक्षेत्र के उपायुक्त राजेश जोगपाल ने विरासत सांझी उत्सव का ब्रोशर के विमोचन करने के पश्चात कहे।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को लुप्त होती लोककला को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं का लोककलाओंं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। सांझी हरियाणा की ऐसी लोककला है जिसका इतिहास सदियों पुराना है। इस परम्परा को युवा पीढ़ी से जोडऩा नितांत आवश्यक है। विमोचन के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि विरासत द्वारा आयोजित किया जा रहा चौथा सांझी उत्सव युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। कुरुक्षेत्र जिला के स्कूलों के विद्यार्थी विरासत के सांझी उत्सव का अवलोकन कर रूबरू होंगे। लोक संपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र ने कहा कि विरासत द्वारा लोककला को बचाने के लिए जो सांझी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है उसके लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा तथा आस-पास के प्रदेशों की महिलाएं इस सांझी उत्सव में भाग लेकर लोककला संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। इस मौके पर कुलदीप चोपड़ा ने कहा विरासत सांझी उत्सव के माध्यम से लोक संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है। डॉ. नीरज मित्तल ने कहा कि विरासत का यह चौथा सांझी उत्सव है। इस उत्सव के माध्यम से लोककला युवा पीढ़ी तक पहुंच रही है। विमोचन अवसर पर छवि अग्रवाल ने कहा कि विरासत धीरे-धीरे लोककला संरक्षण के क्षेत्र में जो भूमिका निभा रहा है आने वाले दिनों में उसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर समाजसेवी राजेन्द्र कलेर ने कहा विरासत लोककला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। सांझी उत्सव उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि उपायुक्त ने लोककला एवं संस्कृति के प्रति जो प्रेम अभिव्यक्त किया है वह उनका संस्कृति के प्रति लगाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सांझी उत्सव का उद्घाटन उपायुक्त 2 अक्टूबर 2024 को विरासत हेरिटेज विलेज मसाना में करेंगे। इस अवसर पर उप लोक संपर्क अधिकारी बलराम, मयंक भारद्वाज, बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सांझी उत्सव में लगेगी क्राफ्ट प्रदर्शनी
विरासत हेरिटेज विलेज की ओर से सांझी उत्सव के दौरान लोक सांस्कृतिक विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोक सांस्कृतिक परम्पराओं एवं विषय-वस्तुओं के इतिहास से जोडऩा है। इस प्रदर्शनी खेती-बाड़ी के पुरातन औजार, परिवहन के साधन, भारत के अलग-अलग रजवाड़ों के बाट, कूंए के डोल, ऊँट की कूचियां सहित सैंकड़ों विषय-वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?