Home haryana धनशक्ति के आगे जनशक्ति की हुई जीत : अशोक अरोड़ा

धनशक्ति के आगे जनशक्ति की हुई जीत : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment


कहा, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते कांग्रेस की हुई जीत

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया अशोक अरोड़ा ने

हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर, लड्डू बांटकर दी जीत की बधाई

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। थानेसर कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अशोक अरोड़ा ने अपनी विजय का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और मेहनत से ही थानेसर में कांग्रेस की जीत हुई है। अरोड़ा ने थानेसर हलके कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्जा जिंदगी भर नही उतार सकते। उन्होने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे हर दुख सुख की घड़ी में उनके साथ खडे रहेंगें। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर हलके में धनशक्ति पर जनशक्ति की विजय हुई है। भाजपा प्रत्याशी ने धन शक्ति के सहारे मतदाताओं का इमान खरीदना चाहा, लेकिन थानेसर हलके के मतदाताओं ने अपना स्वाभिमान कायम रखा और धनशक्ति को ठुकरा दिया। उन्होने कहा कि उनके प्रतिद्वंदी ने चुनाव में धनशक्ति का जमकर प्रयोग किया। लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस को विजयी बनाने का मन बना रखा था। हलके की जनता ने कांग्रेस का चुनाव लड़ा और धनशक्ति के सहारे चुनाव जीतने का सपना देखने वालों को करारा जवाब दिया। इसके लिए अरोड़ा ने दिल गहराईयों से हलके की जनता का आभार व्यक्त किया।

ढोल की थाप पर झूमे कार्यकर्ता
जैसे ही कार्यकर्ताओं को अशोक अरोड़ा के जीतने का समाचार मिला तो कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल की थाप व डीेजे पर नाचने लगे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व पटाखे चलाए गए। इस दौरान थानेसर कांग्रेस के मुख्य कार्यालय बैरागी धर्मशाला में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए व नाचकर, लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करने लगे।

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकाला रोड़ शो

जीत दर्ज करने के बाद अशोक अरोड़ा जीप पर सवार होकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से रोड़ शो केयू सेकेंड गेट, महाराणा प्रताप चौक व नया बाजार, सिकरी चौक, पुरानी सब्जी मंडी छोटा बाजार, रोटरी चौक, विश्वकर्मा चौक, सेक्टर 17, रेलवे रोड, अबेंडेकर चौक, गुरुद्वारा चौक से होकर बैरागी धर्मशाला पहुंचा। थानेसर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने उनका जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। आतिशबाजी की गई। जगह जगह लड्डू बांटे गए। कांग्रेस जिंदाबाद व अशोक अरोड़ा  जिंदाबाद के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान कार्यकर्ताओं का हौंसला देखने लायक था। रोड शो में अशोक अरोड़ा की धर्मपत्नी लता अरोड़ा, बेटा हिमांशु अरोड़ा, पुत्रवधु हिना अरोड़ा, पौत्र मौर्य अरोड़ा, पौत्री ख्वाईस सहित परिजन कार्यकर्ता शामिल हुए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?