बॉस्केटबाल मुकाबले में जाट कॉलेज ने सीआरए कॉलेज को हराया
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के बॉस्केटबाल मैदान पर इंटर कॉलेज बॉस्केटबाल चैंपियनशिप का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ जाट शिक्षण संस्था के प्रधान श्री गुलाब सिंह दिमाना ने किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्या डॉ. शबनम राठी व कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु ने खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया।
प्रधान श्री गुलाब सिंह दिमाना ने खिलाडिय़ों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान और मानसिक सतर्कता अधिक होती है। हालांकि, खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बेहद जरूरी है। श्री दिमाना ने कहा कि लगातार पढऩे और पढ़ाई के बोझ को खेल के अभ्यास से कम किया जा सकता है और उनके खेल के अधिकार को उनसे कोई नहीं छीन सकता। जब पढ़ाई और खेल साथ-साथ चलते हैं, तो मानसिक और शारीरिक विकास में सुधार होना जरूरी है।
कॉलेज के बॉस्केट बाल टीम के कोच डॉ. नीतेश लठवाल ने बताया कि कॉलेज के बॉस्केटबाल मैदान में दो दिवसीय चैंपियनशिप हो रही है जिसमें प्रथम दिन जाट कॉलेज ने सीआर कॉलेज को 78-65 अंकों से हराया और सीआरए कॉलेज और नेकीराम कॉलेज की टीम के बीच मुकाबले में सीआरए कॉलेज ने नेकीराम टीम को 83-79 अंकों से हराया। वहीं यूटीडी रोहतक ने गवर्नमेंट कॉलेज बादली को 69-37 अंकों सेे हराकर अगले दौर में जगह बनाई। कोच डॉ. नीतेश लठवाल ने बताया कि सोमवार को फाईनल मुकाबले खेले जाएंगे और आज के मुकाबलों में निणार्यक मंडल की भूमिका कमल, सुमित, प्रमोद, अमित ने निभाई।
इस अवसर पर राजेश दलाल, डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. वरुण मलिक, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. राम, डॉ प्रतीक धनखड सहित सभी शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक मौजूद रहे।