Home Chandigarh मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में किया क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में किया क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की है पीएम विश्वकर्मा योजना

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ ।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश में शिल्पकारों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्राफ्ट रूट्स संस्था द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने हस्तशिल्पियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है। इस संस्थाह ने लगभग 75,000 युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में निपुण किया है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहाँ हर प्रांत, हर क्षेत्र और हर समुदाय की अपनी विशिष्ट कला और शिल्प परंपरा है। क्राफ्ट रूट्स संस्था ने इन सभी परंपराओं को एक छत के नीचे लाने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी का मंच नहीं है, बल्कि यह उन कारीगरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपने जीवन के हर पल को शिल्प को समर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता और संस्कृति के विकास में हस्तशिल्प और हथकरघा का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इतिहास से पता चलता है कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने में हस्तशिल्पियों और हथकरघा से जुड़े कागिरगरों का बड़ा योगदान रहा है। आज 21वीं सदी में भारत फिर दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, जिसमें आप जैसे कुशल हाथों का बड़ा योगदान होगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 28 नवंबर, 2024 से चल रहे सरस और क्राफ्ट मेले में हस्तशिल्पियों और हथकरघा के कारिगरों को बड़ा मंच प्रदान हुआ है। इस मेले में देश- विदेश के हस्तशिल्पी आए हैं, जिन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है, जिसे देखकर लोगों को प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर क्राफ्ट रूट्स संस्था के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?