Home Kurukshetra News नववर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला निर्णय लिया किसान हित मेंः विधायक जगमोहन आनंद

नववर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला निर्णय लिया किसान हित मेंः विधायक जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी दी

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल ।  
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने नववर्ष पर पहला निर्णय किसान हित में लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी दी है। इससे अन्नदाताओं की फसल को और ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। वहीं नुकसान की चिंता भी कम होगी। इसके साथ-साथ किसानों को डीएपी की किफायती दरों पर निरन्‍तर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एनबीएस सब्सिडी के परे डीएपी पर एकमुश्त विशेष पैकेज को 3,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से बढ़ाने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि इससे किसानों को रियायती, किफायती और उचित मूल्य पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। किसानों के कल्याण को दृढ़ता से ध्यान में रखकर उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखते हुए, सरकार ने डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक की कीमत में कोई बदलाव नहीं करते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। भू-राजनीतिक बाधाओं और वैश्विक बाजार स्थितियों की अस्थिरता के बावजूद, सरकार ने खरीफ और रबी 2024-25 के लिए किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करके किसान हितैषी दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखी।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी। इस निर्णय से 2025-26 तक देश भर के किसानों को नहीं रोके जा सकने योग्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के जोखिम कवरेज में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, इस योजना के कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी के समावेश, जिससे  बेहतर पारदर्शिता और दावों की गणना एवं निपटारे में आसानी सुनिश्चित होती है, हेतु केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 824.77 करोड़ रुपये की निधि के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी (एफआईएटी) के लिए फंड के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इससे भी किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह फैसले लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?