Home haryana ज़िले भर के सरकारी स्कूलों में दोहराई गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना

ज़िले भर के सरकारी स्कूलों में दोहराई गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी।   भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे राष्ट्र में मनाए जा रहे “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान की कड़ी में ज़िले विभिन्न सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानो में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे भी इस दौरान विद्यार्थियों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि देश को धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने के लिए संविधान के प्रति अपनी आस्था और विश्वास को दृढ़ बनाए रखेंगे।

शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि  भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में पूरे वर्ष भर आयोजन जारी रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न स्कूलों में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से लोकतंत्र की यात्रा का वर्णन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों की जानकारी मिले।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?