एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर । हरियाणा भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक प्रथम 100 दिन पूरे होने की बधाई देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा आज हर हरियाणवी को गर्व की अनुभूति है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सफल नेतृत्व में तीसरी बार की भाजपा सरकार ने 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विकसित हरियाणा के विजन को जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने धरातल पर उतारा। उसी रफ़्तार को नॉन स्टॉप करते हुए हरियाणा में नायाब फैसले करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भाजपा सरकार गतिशील है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में किए गए सडक़ निर्माण, बिजली व्यवस्था में सुधार, और पानी की आपूर्ति में वृद्धि, एम एस पी पर फसलों की खरीद, हरियाणा रोजगार कौशल निगम के सौजन्य से रोजगार प्रदान करना, हरियाणा को हर क्षेत्र में आगे रखना मुख्य उपलब्धियां हैं।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों का विवरण, जैसे कि उद्योगों को प्रोत्साहन और कौशल विकास कार्यक्रम।सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए कार्य, गरीबों के लिए राशन और आवास की व्यवस्था, और महिलाओं के लिए सुरक्षा और समर्थन। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य सर्वप्रथम किया है, जनहित के फैसलों के लिए सरकार निर्णय ले रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को ओर आगे ले जाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है, सरकार की भविष्य की योजनाओं के अंतर्गत नए उद्योगों को आकर्षित करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयास शामिल है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री हरियाणा के साथ साथ महाराष्ट्र व दिल्ली के चुनावों में स्टार प्रचारक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहे हैं।