Home haryana ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और सर्वसमावेशी है बजट 2025 : पंडित मोहन लाल बडौली

ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और सर्वसमावेशी है बजट 2025 : पंडित मोहन लाल बडौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

जनकल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित बजट : मोहन लाल बडौली
2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा ये बजट :  मोहनलाल

जनहितैषी और लोक कल्याणकारी है यह बजट : मोहन लाल बड़ौली

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम है।  उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। श्री बडौली ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोज़गार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का ब्लूप्रिंट है। श्री बडौली ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आर्थिक नीतियों ने जनभावनाओं के अनुरूप जनहितैषी और लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है।
बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि यह सर्वस्पर्शी, और समावेशी बजट है जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास को रेखांकित किया गया है। श्री बड़ौली ने इस बजट में 12 लाख रूपए तक की वार्षिक आय को इनकम टैक्स फ्री करने के निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस फैसले से मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष ने इस बजट को 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?