Home Karnal news जगमोहन के साथ चाय में चर्चा पर आमजन में दिख रहा जबरदस्त क्रेज, बड़ी संख्या में उमड़े आमजन

जगमोहन के साथ चाय में चर्चा पर आमजन में दिख रहा जबरदस्त क्रेज, बड़ी संख्या में उमड़े आमजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जाने सुझाव व सुनी समस्याएं

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल ।   करनाल के विधायक द्वारा प्रत्येक रविवार को शुरू किए गए चाय पर चर्चा कार्यक्रम में लोगों का जबरदस्त क्रेज है। विधायक जगमोहन आनंद से चाय पर चर्चा के दौरान मिलने के लिए बड़ी संख्या में आमजन नेहरू प्लेस में पहुंचे। इस दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने शहर की बेहतरी के लिए आमजन के बीच बैठकर विचार विमर्श किया। उन्होंने जनता से भी सुझाव लिए और उन सुझावों पर सामूहिक विमर्श भी किया।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत भजन के साथ हुई। इसके उपरांत विधायक जगमोहन आनंद ने सभी से शहर की बेहतरी के लिए सुझाव देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चाय पर चर्चा कार्यक्रम किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों का प्लेटफॉर्म है। कोई भी व्यक्ति यहाँ आकर अपने सुझाव दे सकता है। यदि सुझाव बेहतर होगा तो अवश्य उस पर कार्य किया जाएगा।
विधायक जगमोहन आनंद ने आमजन की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही उनका समाधान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाकर हरियाणा विधानसभा तक पहुंचाया है। मैं जनता का सेवक हूं और उनका प्रतिनिधि बनकर उनके हकों की आवाज हरियाणा विधानसभा में उठाउंगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज भी करनाल की जनता से विशेष लगाव है। मैं उनके प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहा हूं। करनाल की जनता से जुड़ी जरुरी मांगों को तत्काल पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अपने दौरे के साथ निरंतर करनाल शहर को कोई न कोई योजना की सौगात देकर जाते हैं। शहर में तेज गति से विकास कार्य जारी हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का तय सीमा में निवारण ही सरकार की जनता के बीच विश्वसनीयता को बढ़ाता है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्व के 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार भी काम करने का मौका दिया है।
इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघी,भाजपा कार्यकर्त्ता रमेश मिड्डा,निशांत शर्मा,जगदीश सभरवाल, प्रमोद नागपाल, पूर्व पार्षद रजनी परोचा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता व शहरवासी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?