Home haryana गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के लव -कुश छात्रावास में रविवार 2 फरवरी 2025 माघ शुक्ल पंचमी को मां सरस्वती  का अवतरण दिवस, वसंत पंचमी तथा वीर हकीकत राय  का बलिदान दिवस पूर्ण श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ तथा वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  इस अवसर पर प्रातः काल सभी छात्रावासी विद्यार्थी रंग – विरंगी पोशाक पहने छात्रावास प्रांगण में एकत्र हुए । मां सरस्वती की वंदना की ।आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख रखे कलश में सभी छात्रों, शिक्षकों,अभिभावकों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी अपनी जेबखर्ची से देश के अभावग्रस्त क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु स्वैच्छानुसार  समर्पण राशि अर्पित की। देखते ही देखते यह समर्पण राशि चार लाख तीस हजार की एक अच्छी राशि के रूप में जमा हो गयी । तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों, अभिभावकों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने समाज में पूर्वकाल से ही समर्पण का महत्व रहा है । देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें के पवित्र भाव के साथ समाज के लिए कुछ करने का स्वभाव बना रहना चाहिए । साथ ही अपने भारत देश में  प्रत्येक पर्व का विशेष महत्त्व है। वसंत पंचमी के अवसर पर  देश भर में सरस्वती पूजन किया जाता है । वेद में कहा है कि ‘पावका न: सरस्वती’ हमें जीवन में सरस्वती की उपासना करनी चाहिए । वह हमें पवित्र करने वाली है।  ज्ञान, कला एवं संगीत की अधिष्ठात्री है ।इस अवसर पर छात्रों द्वारा मधुर वसंत के आगमन से सम्बन्धित एक मधुर गीत की प्रस्तुति भी की गई । शांति मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?