Home haryana चौधरी छोटूराम के 144वें जन्मोत्सव पर हुई महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं

चौधरी छोटूराम के 144वें जन्मोत्सव पर हुई महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

जाट कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रही धूम

स्मृति चिह्न पाकर अभिभूत हुए विजेता प्रतिभागी

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। चौधरी छोटूराम के 144वें जन्मोत्सव पर जाट कॉलेज में देर सायं तक चली महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जाट कॉलेज के विद्यार्थी ओवरऑल ट्रॉफी के विजेता बने। वहीं छोटूराम बीएड कॉलेज रनर अप ट्रॉफी का विजेता बना। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों को जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उपप्रधान धर्मराज, महासचिव नवदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर हुड्डा, कॉलेजियम सदस्य, सीआरसी की प्रधान डॉ. शबनम राठी व सभापति नरेश ढुल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सफल आयोजन के लिए प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने सभी को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराई के खिलाफ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने रहबर-ए-आजम दो दिवसीय आयोजन पर पहुंचने पर सभी आंगतुकों का आभार जताया।
निर्णायक मंडल में डॉ. सोनिया मलिक, डॉ. मनोज सांगवान, वीरेंद्र फौगाट, गुलाब सिंह, धर्मसिंह अहलावत, डॉ. सुनीता मलिक, डॉ. मनोज मलिक रहे। गायककार राधेश्याम सैनी ने दीनबंधु पर रागिनी गाकर सभी का मन मोह लिया। छात्र जतीन मलिक ने रेडियो जॉकी की तरह जाट शिक्षण संस्थाओं का गुणगान किया।
 आज हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता में छोटूराम बीएड कॉलेज की मनीषा प्रथम, मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मेनेजमेंट की आंचल द्वितीय, जाट कॉलेज से साहिल तीसरे स्थान पर रहे। पेंसिल स्केचिंग में राजकीय महिला कॉलेज की भावना प्रथम, जाट कॉलेज की हिमांशी द्वितीय, एमकेजेके से हंसिका तीसरे स्थान पर रही। कविता पाठी में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज इन टीचर एजुकेशन से दक्षिता प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय जसिया की अनीश द्वितीय, जाट कॉलेज के जतीन मलिक तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में एमडीयू लॉ विभाग से कीर्ति प्रथम, एमडीयू लॉ विभाग से ही अंकिता पांडे द्वितीय छोटूराम विधि कॉलेज से प्रकृति तीसरे और जाट कॉलेज के जतीन मलिक को दीनबंधु चौधरी छोटूराम विशेष पुरस्कार मिला। समूह गान में छोटूराम बीएड कॉलेज की मुस्कान एंड टीम प्रथम, एमकेजेके से प्रिया एंड टीम द्वितीय स्थान पर रही। ग्रामीण हस्तकला स्पर्धा में जाट कॉलेज के कुमार सूर्याेत्तम प्रथम, मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मेनेजमेंट से तमन्ना द्वितीय, छोटूराम विधि कॉलेज से अक्षिता तीसरे स्थान पर रही। ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में एमकेजेके से हर्षिता प्रथम, राजकीय महिला कॉलेज से पायल द्वितीय, लालनाथ हिंदू कॉलेज से यश तीसरे स्थान पर रहे। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में छोटूराम बीएड कॉलेज से अंजलि प्रथम, छोटूराम पालीटेक्निक से अंजलि कुमारी द्वितीय, मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मेनेजमेंट से नन्सी व अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। लोकगीत रागिनी में जाट कॉलेज के अरमान प्रथम, गौड़ ब्राह्मण कॉलेज से ईशा द्वितीय, सीआर एजुकेशन से मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेजियम सदस्य डॉ. कपूर सिंह, सुरेंद्र ढुल, राजेश तहलान, जोगेंद्र कोच, जयकंवर नीटू, पवन कादियान, वेदपाल नैन, राजपाल बुधवार, वेदपाल, प्रदीप मलिक, डॉ. आजाद हुड्डा, सुखबीर हुड्डा सहित कई कॉलेजियम सदस्यों ने अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी ।
पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने लगाई हरियाणवी व्यंजनों की स्टॉल  
जाट कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने हरियाणवी व्यंजनों का स्टॉल लगाया। जिसमें विद्यार्थियों ने हरियाणवी पहनावे में बाजरे की खिचड़ी, रोटी, रायता, मक्खन के साथ परोसे गए। वहीं खीर के साथ शक्कर का स्वाद भी लाजवाब रहा। इसमें जतिन, कमल, करण, अंशु, कृष्णा ने विशेष योगदान दिया। हरियाणवी विरासत के संरक्षक रघुविंद्र मलिक द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन भी इस मौके पर किया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?