Home Kurukshetra News कला कीर्ति भवन में एक ही छत के नीचे लघु भारत के हो रहे दर्शन- अनु माल्यान

कला कीर्ति भवन में एक ही छत के नीचे लघु भारत के हो रहे दर्शन- अनु माल्यान

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा जिला उपाध्यक्षा अनु माल्यान ने की शिल्प मेले में शिरकत, शिल्पकारों की प्रदर्शनी को सराहा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद के कला कीर्ति भवन में आयोजित दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार में मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्षा अनु माल्यान ने शिरकत की। हस्तशिल्प विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, ग्रीनवैल चिल्ड्रन सोसायटी, नागौर के सहयोग से हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार में अनु माल्यान ने देश भर से आए हुए शिल्पकारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, वहीं मधुबनी पेंटिग और भागलपुर की साड़ियो की भरपूर प्रशंसा की। मेले में शिरकत करने पर हरियाणा कला परिषद की ओर से ललित कला समन्वयक सीमा काम्बोज ने अनु माल्यान का स्वागत किया। अनु माल्यान ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी कुरुक्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए 72 शिल्पकारों की प्रदर्शनी से कला कीर्ति भवन में एक ही छत के नीचे लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। आमजनमानस पहले दिन से ही इस प्रदर्शनी को घण्टो निहार कर जा रहे हैं। इतना ही नहीं विद्यार्थी वर्ग भी अपने अभिभावकों के साथ शिल्पकारों के हस्तशिल्पों का अवलोकन कर हस्तशिल्पों के बारे में जानकारी भी बटोर रहे हैं। हरियाणा कला परिषद की ओर विकास शर्मा ने अनु माल्यान को गांधी शिल्प मेला में शिरकत करने पर विभिन्न राज्यों के शिल्पकारों की प्रदर्शनी के संदर्भ में जानकारी दी।  बिहार की शिद्धिता ने मधुबनी पेंटिग का ज्ञान परोसा तो वहीं जम्मू कश्मीर के मंजर हुसैन ने कश्मीरी शॉल और चादरों के गुणों को बताया। 9 फरवरी तक चलने वाला गांधी शिल्प बाजार दोपहर से शाम तक आंगतुकों के लिए रोमांचकारी साबित हो रहा है। निशुल्क चल रहे मेले में दूर-दराज के लोग भी खरीदारी करने आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से खुले मंच का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संगीत विकास कला मंच की ओर से कलाकारों द्वारा अपनी गायकी के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?