Home haryana सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने ओवरड्यू व लंबित शिकायतों का समय पर निपटारा करने के दिए निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम विंडो पर लंबी अवधि से ओवर ड्यू शिकायतों तथा समाधान शिविर में रिओपन होने वाली शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग अध्यक्षों की जिम्मेवारी तय की जाएगी। सीएम विंडो पर लंबे समय से ओवर ड्यू शिकायतों को ग्रीवांस की बैठक में भी रखा जा सकता है। इसलिए सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित अवधि में निपटारा करें तथा एटीआर भी अपलोड करें। उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को लेकर समय पर सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर निगरानी की जाती है। इस पोर्टल पर ओवरड्यू व लंबित शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी सीएम विंडो को प्रतिदिन चैक करें, यदि कोई शिकायत आती है तो उसे नियमों के अनुसार अंडरटेक करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें, उनके विभाग से संबंधित सीएम विंडो पर कोई भी ओवरडयू व लंबित शिकायतें न रहें। सरकार द्वारा सरल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, इनके लिए सरकार द्वारा सेवा का अधिनियम के तहत समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी इस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्धारित अवधि में आवेदकों को सेवाओं का लाभ प्रदान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम उदय सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों से अधिकारी उपस्थित थे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?