Home Chandigarh बजट सत्र के दौरान करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने रखी कई मांगें

बजट सत्र के दौरान करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने रखी कई मांगें

by ND HINDUSTAN
0 comment

करनाल का चहुंमुखी विकास करवाना मेरी पहली प्राथमिकता

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही में भाग लेते हुए कहा कि करनाल का चहुंमुखी विकास करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान जो मांगें करनाल विधानसभा क्षेत्र की ओर से मैंने रखी हैं उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा जल्द पूरा किया जाएगा और विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
उन्होंने विधानसभा सत्र में मांग रखते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आईडीटीआरआई में करनाल को छूट दिलवाई जाए तथा लाइसेंस की प्रक्रिया प्रदेश सरकार अपने कार्यक्षेत्र में ले। उन्होंने करनाल विधानसभा के बारे में मांग रखते हुए कहा कि करनाल के न्यायिक परिसर में जगह कम है, उसका विस्तार किया जाए तथा कंज्यूमर कोर्ट के लिए नया भवन बनाया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि करनाल के सेक्टर-13 की मेन मार्केट में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का करीब 2 एकड़ का एक प्लाट खाली है, जहां स्टार्टअप के तहत युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से कुछ कार्य स्थापित किया जाए या फिर वहां सुंदर पार्क सुविधाओं सहित बनाया जाए ताकि सेक्टर-13 के लोग व आसपास के लोग उसका भरपूर लाभ उठा सकें।
विधायक जगमोहन आनंद ने विधानसभा सत्र में मांग रखते हुए कहा कि करनाल के चारों ओर हैवी ट्रेफिक है, इसलिए करनाल से काछवा तक 6 लेन सडक़ बनाई जाए तथा काछवा से सीतामाई, ढांड व पिहोवा तक 4 लेन सडक़ बनाई जाए, जिससे हैवी ट्रेफिक कम होगा। उन्होंने कहा कि करनाल मंडल आयुक्त का कार्यालय वर्तमान में सिंचाई विभाग के रेस्ट हाऊस में चल रहा है, उसे लघु सचिवालय में किसी भी तल पर शिफ्ट किया जाए ताकि आमजन आसानी से अपना कार्य लघु सचिवालय में करवा सकें क्योंकि बाकी विभाग भी वहीं स्थित हैं और जब करनाल मंडल आयुक्त का कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा तो रेस्ट हाऊस जरूरत के हिसाब इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है तथा  उसकी बात पूरी निष्ठा के साथ सुनी जाती है। इसका उदाहरण है कि सामान्य से कार्यकर्ता नायब सिंह सैनी वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास के पथ पर है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?