Home haryana लघु सचिवालय परिसर के आसपास यातायात को सुगम बनाने के लिए उठाए जा रहे है आवश्यक कदम :- उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

लघु सचिवालय परिसर के आसपास यातायात को सुगम बनाने के लिए उठाए जा रहे है आवश्यक कदम :- उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

by ND HINDUSTAN
0 comment

दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए किए जाएंगे वैकल्पिक प्रबंध

सडक़ के किनारे रेहड़ी-फड़ी नहीं लगेगी

लघु सचिवालय में साफ-सफाई व शौचालयों के रखरखाव बारे दिए गए दिशा-निर्देश

ई-दिशा केंद्रों में शुरू करवाए बायोमेट्रिक उपस्थिति

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने स्थानीय लघु सचिवालय परिसर के नजदीक यातायात को सुगम बनाने तथा नागरिकों को वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिïगत संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को लघु सचिवालय परिसर के आसपास दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। सडक़ के किनारे वाहन पार्किंग से आवागमन में हो रही असुविधा के दृष्टिïगत ऐसे वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे। सडक़ के किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को तुरंत अपनी रेहड़ी हटाने के निर्देश दिए गए।
धीरेंद्र खडग़टा ने स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में स्थित उपमंडलाधीश कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लघु सचिवालय परिसर में स्थित सभी शौचालयों के रखरखाव बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सचिवालय परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डीआईओ को निर्देश दिए कि वे ई-दिशा केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू करवाए ताकि सभी कर्मचारी समय पर पहुंचकर नागरिकों को सेवाए प्रदान करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अवैध रूप से सडक़ के किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय परिसर में पार्किंग के साथ-साथ विकसित किए गए दो पार्कों को ट्रायल के तौर पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए प्रयोग किया जाएगा। वकीलों के वाहनों की पार्किंग के लिए लघु सचिवालय के सामने बनाई गई पार्किंग तथा ट्रेजरी भवन में बनाई गई पार्किंग में जगह उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसी प्रकार लघु सचिवालय के पुराने भवन में टेलीफोन एक्सचेंज के साथ लगते परिसर में भी दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
धीरेंद्र खडग़टा ने स्थानीय न्यायिक परिसर के सामने सडक़ केे दोनों ओर लगाई गई रेहड़ी-फड़ी वालों को निर्देश दिए कि वे सडक़ के किनारे से अपनी रेहडिय़ों को हटाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ के किनारे अवैध तरीके से रेहड़ी इत्यादि लगाने वालों की रेहडिय़ा हटवाई जाए। उन्होंने ट्रेफिक एसएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायिक परिसर के सामने से गुजरने वाली मुख्य सडक़ व न्यायालय चौक के पास कोई भी वाहन खड़ा न होने दें। दो दिन के बाद यदि कोई वाहन चालक सडक़ किनारे या चौक के आसपास वाहन खड़ा करेगा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने ट्रैफिक एसएचओ को यातायात सुचारू ढंग से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?