Home Kurukshetra News शहरों को साफ-सुथरा रखने में कोताही न बरतें अधिकारी : डीसी प्रीति

शहरों को साफ-सुथरा रखने में कोताही न बरतें अधिकारी : डीसी प्रीति

by ND HINDUSTAN
0 comment

हर रोज कचरे का उठान हो, सफाई के बाद एकत्रित कचरे के समय पर उठान के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के साथ हो तालमेल

शहरों में निकाय की जमीनों के लिए निशानदेही करवाएं अधिकारी

सड़कों पर अतिक्रमण को तुरंत हटवाएं, मार्केट में अतिक्रमण के लिए पहले नोटिस जारी करें

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल।डीसी प्रीति ने कहा कि शहरों में साफ-सफाई के लिए अधिकारी कोताही न बरतें। स्वच्छ भारत मिशन में इस बार सभी शहरों की रैंकिंग में सुधार होना चाहिए। बरसात से पहले सभी नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जहां से नाले टूटे हुए हैं, उनकी अभी से मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी शहरों में निकाय की जमीन के लिए अधिकारी निशानदेही करवाना सुनिश्चित करें।

                   डीसी प्रीति सोमवार को नगर परिषद कैथल सहित जिले की सभी नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। बैठक में डीएमसी सुशील कुमार भी मौजूद थे। डीसी ने कहा कि सभी शहरों में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाए। शहरों में अनावश्यक तौर पर कचरा एकत्रित करने के प्वाइंट बनाए हुए हैं। इन्हें कम करके आधे किए जाएं। ताकि शहर में कचरा बिखरा हुआ नजर न आए। उन्होंने कहा कि शहर में कर्मचारी सफाई कर लें, इसके बाद कचरे का उठान सुनिश्चित किया जाए। उठान एजेंसी के साथ सफाई के समय का एक चार्ट बनाकर उसी अनुसार तालमेल बनाकर सफाई की जाए। जहां शहर में डस्टबीन की आवश्यकता है, वहां डस्टबीन लगवाए जाएं। उन पर क्यू आर कोड लगाना होना चाहिए। पूरे के पूरे शहर डस्टबीन से कवर होना चाहिए। कर्मचारी अनुशासन में रहकर काम करें, यह भी अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को समय पर मानदेय, वेतन, सफाई के लिए सभी आवश्यक उपकरण नियमानुसार उपलब्ध करवाए जाएं। स्वच्छ भारत मिशन में जारी निर्देशानुसार उन्हें किट दी जाएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?