आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार जो कार्रवाई करेगी, कांग्रेस का सरकार को पूर्ण समर्थन : अशोक अरोड़ा
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। पहलगाम हत्याकांड के विरोध थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च मे शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, पूर्व विधायक मेवा सिंह, इंपु्रवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, नगर पार्षद मनू जैन, पार्षद परविंद्र सिंह पिं्रस, हिमांशु अरोड़ा, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेडा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी, अमित गर्ग शैंकी, कांग्रेसी नेता सुनीता नेहरा, निशी गुप्ता, परवेश राणा, सुभाष पाली, मेहर सिंह रामगढ, जिला बार एसो. के पूर्व प्रधान गुरतेज सिंह शेखों, सुनील राणा, अशोक भट्ट, जयनारायण कौशिक, विवेक भारद्वाज, विशाल सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पर इकट्ठा हुए और वहां से हाथों मे जलती हुई मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए महाराज अग्रसेन चौक तक पहुंचे और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान तथा आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा मारे गए पर्यटकों का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जो भी कडी कार्रवाई करेगी, कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन सरकार को रहेगा। उन्होने कहा कि जहां हजारों की संख्या मे पर्यटक मौजूद हो, वहां पर सुरक्षाबलों का न होना, जांच का विषय है। आतंकी इतना बडा हादसा कर गए और गुप्तचर एजेंसियों को इसकी भनक तक नही लगी यह सरकार की विफलता है। सरकार को इस मामले की जांच करवानी चाहिए कि इस प्रकार की कौताही क्यों हुई। अरोडा़ ने कहा कि देश से आतंकवाद का खात्मा किया जाना जरूरी है। आज कांग्रेस सहित देश की जनता केंद्र सरकार के साथ है। केंद्र सरकार को आतंकवाद के खात्मे के लिए कडी कार्रवाई करनी चाहिए। अरोड़ा ने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार निहत्थे लोंगों को उनका धर्म पूछकर मारा गया यह एक कायरतापूर्ण कार्य है। पूर्व विधायक मेवा सिंह, विधायक मनदीप चट्ठा और विधायक रामकरण काला ने भी आतंकवादियों द्वारा किए गए घिनौने काम की कडी निंदा की।