Home haryana गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशाः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशाः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज हलके के गांव पीपलवाली में गुरुद्वारे का उद्घाटन किया और अरदास की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और अपने हल्के की सुख समृद्धि और तरक्की के लिए कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सिख धर्म के सभी गुरुओं ने समय-समय पर जो शिक्षाएं दी हैं, वह सर्व समाज के लिए आदर्श हैं। हम सभी को उन शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। आज समाज को अपने गुरुओं, अपने संत महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इससे न केवल हमें एक सही दिशा मिलेगी बल्कि सर्व समाज का भला भी होगा।

इस दौरान गुरुद्वारा में अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा की देखरेख का जिम्मा सिंह सभा को दिया गया है। इस मौके पर सिंह सभा के बलकार सिंह, जितेंद्र सिंह, निशान सिंह, कुलवीर सिंह, पहल सिंह, सूबा सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?