Home Chandigarh पानी पर भाजपा और आम आदमी पार्टी का पंजाब में अलग और हरियाणा में अलग स्टैंड क्यों ? – दिग्विजय चौटाला

पानी पर भाजपा और आम आदमी पार्टी का पंजाब में अलग और हरियाणा में अलग स्टैंड क्यों ? – दिग्विजय चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

उत्तर हरियाणा में पेयजल संकट के लिए हरियाणा सरकार और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार – दिग्विजय चौटाला

बीबीएमबी में हरियाणा की हिस्सेदारी को कमजोर किया भाजपा सरकार ने – दिग्विजय चौटाला

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने उत्तर हरियाणा में पैदा हुए पेयजल संकट के लिए प्रदेश सरकार की लापरवाही और आम आदमी पार्टी की स्तरहीन राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पंजाब में भाजपा के नेता हरियाणा को पानी देने का खुलकर विरोध कर रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई मौजूदा विवाद पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि दो-दो कश्तियों पर सवार होने के चक्कर में भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति एक्सपोज हो गई है और इसका नुकसान हरियाणा ही जनता को भुगतना पड़ रहा है। दिग्विजय चौटाला ने हैरानी जताई कि एक तरफ आधा हरियाणा पानी का गंभीर संकट झेल रहा है, दूसरी तरफ पंजाब में भाजपा के नेताओं को अपने वोटों की चिंता सता रही है, और वहीं आम आदमी पार्टी के पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के नेता पंजाब के पक्ष का एकतरफा समर्थन कर रहे हैं और हरियाणा के लोगों को प्यासा मारने की वकालत कर रहे हैं।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीते वर्षों में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कमजोर हुआ है और इसके लिए हरियाणा सरकार और केंद्र में बैठे हरियाणा के नेता जिम्मेदार हैं। उन्हों ने कहा कि तीन साल से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा के हिस्से की मैम्बर इरीगेशन की पोस्ट खाली पड़ी है और राज्य सरकार और केंद्रीय बिजली मंत्रालय इसे भरने को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखा है। इसके साथ ही दो दिन पहले ही बीबीएमबी में सचिव के पद पर भी हरियाणा के अधिकारी को हटाकर राजस्थान के अधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है जबकि लगभग 20 वर्षों से सचिव के पद पर हरियाणा के अधिकारी ही नियुक्त होते थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी अधिकतम शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पंजाब से तुरंत पानी छुड़वाना चाहिए और जरूरत पड़े तो पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू कर सभी जल स्रोतों का नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाहिए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हरियाणा की सत्ता ऐसे गैरजिम्मेदार और कमजोर नेतृत्व के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार को पंजाब सरकार को मजबूर कर भाखड़ा नहर में पानी तुरंत छुड़वाना चाहिए बेशक इसके लिए पंजाब में राष्ट्रपति शासन क्यों ना लगाना पड़े।
जेजेपी प्रधान महासचिव ने जल संकट के लिए जिम्मेदार पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी नेतृत्व पर भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि खुद को हरियाणा का बेटा बताने वाले अरविंद केजरीवाल आज अपने मुख्यमंत्री के जरिये अपने गृह प्रदेश के खिलाफ अमानवीय मनमानी को शह दे रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया कि उत्तर हरियाणा के अन्य जिलों के साथ केजरीवाल के पैतृक स्थान सिवानी मंडी के लोग भी आज प्यासे हैं और इसके लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने अपील की कि तमाम कागजी बातों को परे रखकर पंजाब सरकार तुरंत पानी छोड़े और तपती गर्मी में हरियाणा के लोगों को प्यासा मारने की किसी साजिश का हिस्सा ना बने। उन्होंने आम आदमी पार्टी के हरियाणा नेतृत्व से भी सवाल किया कि वे सभी गायब क्यों हैं और हरियाणा के हितों के लिए अब तक एक शब्द भी क्यों नहीं बोल पाए हैं ?

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?